फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kishor Kumar night at tagore theatre

किशोर नाइट में कुछ यूं याद आए पुराने दिन

Mon, 18 Nov 2013 09:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
Kishor Kumar night at tagore theatre
संकल्प उपासना निकेतन और मीडिया पार्टनर अमर उजाला की ओर से रविवार को टैगोर थिएटर में म्यूजिकल किशोर नाइट ‘अनुरोध’ का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर के विभिन्न कलाकारों ने किशोर कुमार के गीतों को अपनी आवाज में गाया।
विज्ञापन


काफी संख्या में लोग किशोर के गीतों को सुनने के लिए टैगोर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजेश खन्ना की फिल्म अनुरोध के गीत ‘आप के अनुरोध’ से हुई। गायक राजेश ने इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से गाया। इसके बाद गायक अनिल ने ‘रात कली इक ख्वाब में आई और गले का हार बनी’ गीत पेश किया।
विज्ञापन


इस गीत को उन्होंने जब गाया तो हर कोई पुरानी यादों में खो गया। इसके बाद कार्यक्रम में किशोर के एक से एक हिट गीत प्रस्तुत किए गए। छू कर मेरे मन को, जिसका मुझे था इंतजार, इंतहा हो गई इंतजार की, भंवरे की गुंजन और गाता रहे मेरा दिल जैसे किशोर के लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed