फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Sukhbir Singh Badal Said, BJP is the real Tukde Tukde Gang in the country

सुखबीर बादल बोले- भाजपा देश में असली टुकड़े-टुकड़े गैंग, पंजाब को सांप्रदायिक आग में धकेल रही

Tue, 15 Dec 2020 06:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Sukhbir Singh Badal Said, BJP is the real Tukde Tukde Gang in the country
सुखबीर सिंह बादल। (फाइल फोटो) - फोटो : @officeofssbadal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को देश में असली टुकड़े-टुकड़े गैंग करार दिया। इतना ही नहीं सुखबीर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुखबीर बादल ने ट्वीट कर लिखा कि देश में भाजपा असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय एकता को तोड़ दिया है। बेशर्मी से मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को उकसाया और अब अपने सिख भाइयों के खिलाफ ऐसा कर रही है। भाजपा देशभक्त पंजाब को सांप्रदायिक आग में धकेल रही है। 

विज्ञापन


संघीय ढांचे को तोड़ने का प्रयास
शिरोमणि अकाली दल के शताब्दी समारोह के दौरान भी सुखबीर बादल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान सुखबीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि कानून लागू कर संघीय ढांचे को तोड़ने का प्रयास किया है। किसानों के कानून राज्यों के अधिकार में हैं। राज्यों के अधिकार तोड़कर किसान विरोधी कानून थोपे जा रहे हैं। मोदी सरकार सत्ता का केंद्रीयकरण कर राज्यों को अधिकार रहित करना चाहती है। सुखबीर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां देश के भाईचारे को तोड़ने वाली हैं।
विज्ञापन


क्या हरसिमरत का इस्तीफा देशद्रोह है
सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बदल के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि क्या केंद्र से इस्तीफा देकर वह देशद्रोही हो गईं हैं। क्या भाजपा के साथ सियासी संबंध तोड़ने से शिअद देशद्रोही हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पद्म विभूषण लौटाकर देशद्रोही हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ बोलने वाले को टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया इसमें भूमिका निभा रहा रहा। केंद्र सरकार जब किसानों के साथ बातचीत कर रही थी, तब वह किसान थे, बाद में उन्हें खालिस्तानी व नक्सलवादी कहा जाने लगा। किसानों की लड़ाई देश के विरुद्ध नहीं, अहंकारी प्रधानमंत्री के साथ है।        

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed