फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kisan andolan Sant Baba Ram Singh funeral police and intelligence system alert

किसान आंदोलन: संत बाबा राम सिंह का अंतिम संस्कार आज, दर्शन को उमड़े अनुयायी, पुलिस व खुफिया तंत्र सतर्क

Fri, 18 Dec 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan Sant Baba Ram Singh funeral police and intelligence system alert
बाबा राम सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची संगत। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच गोली मारकर अपनी जान देने वाले संत बाबा राम सिंह का आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार को हलका नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर बाबा राम सिंह के दर्शनों को पहुंचे। हजारों की संख्या में संगत भी बाबा राम सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची है। करीब साढ़े ग्यारह बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान साथ साथ कीर्तन चलता रहेगा।  बाबा राम सिंह के अंतिम संस्कार के लिए अंगीठा (समाधि) तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को भी दिनभर बाबा के दर्शन के लिए आने वालों का तांता लगा रहा। हर आंख नम थी, हर जुबां पर बाबा का नाम था, उनके संदेश थे। हर चेहरे पर बाबा का स्नेह उभर रहा था। लोगों ने बाबा को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी।  दूसरी ओर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया विभाग भी पल-पल की अपडेट ले रहा है। दिल्ली में सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहादत के बाद संत बाबा राम सिंह का पार्थिव शरीर करनाल लाया गया था। 
विज्ञापन

kisan andolan Sant Baba Ram Singh funeral police and intelligence system alert
नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर बाबा राम सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस भी लगातार डेरा परिसर व उसके पास को मौजूद है। कौन कौन यहां पहुंच रहा है, इसे लेकर खुफिया तंत्र भी अलर्ट पर है। पुलिस उच्चाधिकारी इसकी भी लगातार अपडेट ले रहे हैं।

बिलखते अनुयायियों को बंधाया ढांढस
बाबा की शहादत से इलाके के लोगों को गहरा सदमा लगा है। अनुयायी रोते-बिलखते अपने संत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे। एक महिला अनुयायी पूरे दिन रोती-बिलखती रही। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व अन्य लोगों ने भी उसे ढांढस बंधाया। महिला ने कहा कि उसकी रगों में भी शहादत बसती है। 

उनके बच्चे ही शहादत के लिए पैदा होते हैं। पहले सिख गुरुओं ने शहादत दी। मुगलों की ईंट से ईंट बजाई। आज बाबा राम सिंह ने किसानों की हालत देख शहादत दी है। वह किसानों की हालत से बहुत ज्यादा बेचैन थे। वह कह रहे थे कि अन्नदाता पर जुल्म हो रहा है। उनसे अन्नदाता की हालत देखी नहीं जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed