फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Farmer died of heart attack at Tikri Border of Haryana

टीकरी बॉर्डर पर मुक्तसर के दो किसानों की मौत, अब तक यहां 16 की जा चुकी है जान

Mon, 11 Jan 2021 07:22 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक/बरनाला
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक/बरनाला Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Farmer died of heart attack at Tikri Border of Haryana
मृतक जगदीश की फाइल फोटो।

टीकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर दो किसानों की सोमवार को मौत हो गई। मृतकों में एक युवा किसान भी शामिल है। पंजाब के जिला मुक्तसर के निवासी दोनों आंदोलनकारियों की मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है। किसानों के इस पड़ाव में अब तक 16 की जान जा चुकी है। जिनमें 11 की मौत हार्ट अटैक या दूसरी बीमारी से, तीन की अलग-अलग दुर्घटनाओं में और एक की मौत अन्य कारण से हुई। जबकि एक आंदोलनकारी वकील ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन


पंजाब के जिला मुक्तसर के गांव लूडेवाला निवासी किसान जगदीश (60) दिसंबर के अंतिम सप्ताह में किसान आंदोलन में शामिल होने टीकरी बार्डर आए थे। वह पकौड़ा चौक से बालोर चौक के करीब बीच में बिजली के खंभा नंबर 117 के पास अपने साथी किसानों के साथ ठहरे थे। रविवार की शाम भोजन कर रात को वह अन्य दिनों की तरह आराम से सोए। मगर सुबह करीब 3:15 पर अचानक उनकी छाती में असहनीय दर्द हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने साथी किसानों को पुकारा तो उनको संभाला गया। सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जब उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया तो उनकी सांस बंद थी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने सीआरपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की पंचायतों का विरोध करेंगे किसान

टीकरी बार्डर क्षेत्र में ही जिला मुक्तसर के गांव अबूल खुराना के टीटू सिंह (40) की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक होना ही बताया गया है। वह अपने गांव के किसानों के साथ 10 दिन से यहां थे। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हृदयाघात के बाद टीटू सिंह को कहां ले जाया गया। हालांकि शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को टीटू सिंह नामक किसान की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। भारतीय किसान यूनियन के नेता पुरुषोत्तम सिंह ने मौत होने की पुष्टि की है।

टीकरी बार्डर पर जा चुकी 16 आंदोलनकारी किसानों की जान
1.  28 नवंबर को बहादुरगढ़ बाईपास पर पंजाब के जिला बरनाला के गांव धनवाला मंडी निवासी ट्रैक्टर मैकेनिक जनकराज की जान गई। (कार में आग लगने से जले)
2.  29 नवंबर की रात पंजाब के जिला लुधियाना के गांव खटरा भगवानपुरा के किसान गज्जन सिंह की मौत। (हार्ट अटैक से गई जान)
3.  01 दिसंबर की रात पंजाब के मानसा जिला के बचुआना गांव निवासी गुजरंट सिंह की जान गई। (रात को हुआ अचानक पेट व छाती में दर्द)
4.  03 दिसंबर को तलवंडी जिला बठिंडा निवासी लखबीर सिंह की जान गई। (हृदयाघात का अनुमान)
5.  08 दिसंबर पंजाब के जिला मोगा के निहाल सिंह वाला क्षेत्र के किसान मेवा सिंह की जान गई। (सड़क हादसे में मौत)
6.  10 दिसंबर को पंजाब के जिला संगरूर के कस्बा धुरी निवासी किसान कृष्ण लाल की जान गई (हार्ट अटैक से हुई मौत)

7.  17 दिसंबर को पंजाब के जिला बठिंडा के गांव टुंगावाली के किसान जय सिंह की जान गई। (हार्ट अटैक से हुई मौत))
8.  06 दिसंबर को टीकरी बार्डर पर बीमार हरियाणा के जींद के किसान देवेंद्र सिंह की पीजीआई रोहतक में मौत।
9.  26 दिसंबर को पंजाब के जिला गुरदासपुर के निवासी अमरीक सिंह का हार्ट अटैक से निधन।
10.  27 दिसंबर को पंजाब के जिला फाजिल्का की जलालाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य वकील अमरजीत सिंह ने जहर खाकर की आत्महत्या।
11.  30 दिसंबर को पंजाब के मानसा जिले के गांव बाघड़ा के रहने वाले जगशेर की सड़क हादसे में मौत।
12.  31 दिसंबर को कैथल जिले के गांव भाणा के किसान राम कुमार की दिमाग की नस फटने से मौत हो गई।
13.  03 जनवरी 2020 को जींद जिले के गांव ईटल कलां के जगबीर की मौत (हृदयाघात का अनुमान)
14.  03 जनवरी को पंजाब के बठिंडा जिले के गांव चौके के युवक जश्नप्रीत की मौत हो गई। (अचानक अस्वस्थ होने से)  
15.  11 जनवरी को पंजाब के जिला मुक्तसर के गांव लूडेवाला निवासी जगदीश की मौत (हृदयाघात से मौत)
16.  11 जनवरी को पंजाब के जिला मुक्तसर के गांव अबूल खुराना निवासी टीटू सिंह की मौत। (हृदयाघात का अनुमान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed