फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: 10th round meeting between farmer and government on January 20

किसान आंदोलन : 10वें दौर की बैठक और कर्मचारियों का प्रदर्शन कल, कुंडली बॉर्डर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारी

Tue, 19 Jan 2021 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: 10th round meeting between farmer and government on January 20
कुंडली बॉर्डर पर पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की मंगलवार को सरकार से होने वाली दसवें दौर की बातचीत को स्थगित करके दिया गया है। यह बैठक अब बुधवार को दोपहर दो बजे होगी। हालांकि जिस तरह से कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के बयान सामने आ रहे हैं, उसको देखते हुए किसानों को लगता है कि इस बातचीत से कोई हल नहीं निकलेगा। उसके बावजूद किसान बातचीत के लिए जरूर जाएंगे और सरकार का जवाब सुनकर वापस आ जाएंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सोमवार देर शाम को दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे और गणतंत्र दिवस परेड को लेकर किसानों को मनाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


किसान संगठनों को मंगलवार को सरकार से बातचीत के लिए जाना था। किसान संगठनों के नेताओं के पास सोमवार देर शाम को कृषि मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल का पत्र पहुंचा। जिसमें किसी कारण से मंगलवार को होने वाली बैठक को बुधवार को कराने की बात कही गई। वहीं किसान नेता डॉ. दर्शपाल, योगेंद्र यादव व बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि बैठक के लिए उनकी आपस में चर्चा हो चुकी है। 
विज्ञापन


किसान अब बुधवार को वार्ता के लिए जाएंगे। कहा कि किसान अपनी तरफ से बातचीत का रास्ता बंद नहीं करेंगे। उनके अनुसार इस बार किसान कुछ सुनने की जगह केंद्र सरकार को बताने के लिए जा रहे हैं। सरकार जितना चाहे आंदोलन को लंबा करा ले लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसानों ने तय कर लिया है कि कानून वापसी से कम उन्हें कुछ मंजूर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुप्रीम कोर्ट का किसानों की गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फैसला आया कि दिल्ली पुलिस को निर्णय लेना होगा। जिसके बाद सोमवार देर शाम को बार्डर पर किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्यों से मिलने दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान किसान नेताओं के साथ 26 जनवरी को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर चर्चा की गई है। पुलिस ने परेड को लेकर कानून व्यवस्था का हवाला दिया तो किसानों की ओर से भरोसा दिया है कि वह किसी तरह की अशांति या माहौल में गड़बड़ी नहीं चाहते हैं। किसानों ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के आउटर बाईपास पर वह मार्च निकालेंगे।


20 को पांचों बार्डरों पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
किसान आंदोलन के समर्थन और केंद्र सरकार के रवैए के खिलाफ कर्मचारी 20 जनवरी को पांचों बॉर्डरों पर प्रदर्शन कर आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार 20 जनवरी को विभिन्न विभागों के कर्मचारी टीकरी, सिंधु, शाहजहांपुर, ढांसा बार्डर व पलवल में हजारों की तादाद में जुलूस की शक्ल में मार्च करते हुए किसानों के धरनों पर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed