{"_id":"f5b0948b2b487e5f196c551f8b5eaae3","slug":"kiran-kher-in-nagar-nigam-house-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस मीटिंग में सांसद खेर की स्पीच पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस मीटिंग में सांसद खेर की स्पीच पर हंगामा
रवि अटवाल/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 May 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की हाउस बैठक में सांसद बनने के बाद पहली बार शामिल हुईं किरण खेर की स्पीच पर कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। हंगामा, सिर्फ इसलिए हुआ कि किरण खेर ने जो स्पीच पढ़ी, वह पहले से लिखकर लाईं थीं, जोकि कांग्रेसी पार्षदों को नागवार गुजरा।
विज्ञापन
इससे पहले हाउस बैठक में शामिल होने पर सांसद किरण खेर का मेयर हरफूल चंद कल्याण ने स्वागत किया। डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और भाजपा-अकाली पार्षद दल के नेता अरूण सूद ने भी सांसद किरण का स्वागत किया। मीटिंग में सबसे पहले किरण खेर ने सभा सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संबोधन में शहर की समस्याओं पर बात की। वे शहर से जुड़ी समस्याएं एक पेपर पर लिखित रूप में लाई थीं। इस पर पूर्व मेयर और कांग्रेस पार्षद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि किरण ने रटा-रटाया भाषण दिया है। शहर से जुड़ी कई बातों और समस्याओं की उन्होंने कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
यह सुनते ही बीजेपी पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस के प्रदीप छाबड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सांसद मोहतरमा को पिछली हाउस मीटिंग की सीडी दिखाई जाए। सीडी देखकर उन्हें बीजेपी का व्यवहार पता चल जाएगा और वो अंदाजा लगा लेंगी कि उनसे अच्छा तो हमारा व्यवहार है।