फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran kher in Amar Ujala Rupantaran Club Event

किरण खेर से रूपांतरण सदस्यों ने पूछे 6 सवाल

Sun, 20 Jul 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Jul 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Kiran kher in Amar Ujala Rupantaran Club Event

मुझे तरस आता है मर्दों पर जिनके पास श्रृंगार के नाम पर घड़ी, जूते और चश्मे के अलावा कुछ नहीं होता। यह बात एमसीएम कॉलेज-36 के ऑडिटोरियम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की वेलकम पार्टी के दौरान सांसद और अभिनेत्री किरण खेर ने कही।

विज्ञापन


वे शनिवार को अमर उजाला रूपांतरण क्लब की नई सदस्याओं की वेलकम पार्टी में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। सदस्यों के सवालों के उन्होंने काफी रोचक जवाब दिए।
विज्ञापन

जिंदादिली और आत्मविश्वास से जीओ

Kiran kher in Amar Ujala Rupantaran Club Event

अभिनेत्री ने स्टेज पर आते ही सबसे पहले मेंबर को कहा कि वे जिंदादिली और आत्मविश्वास से जिएं। उन्होंने कहा कि हर किसी की जिंदगी में अनजाना सा अकेलेपन होता है। फिर चाहे वे कोठियों में रहे या बगलों में। फिल्मी हस्तियां भी इससे दो-चार होती हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में एक ऐसा एलिमेंट लेकर आओ, जिससे आपकी जिंदगी खूबसूरत हो जाए। मां, बेटी और पत्नी की भूमिका से निकलकर अपना रूपांतरण करो। यह कभी न सोचे कि अब मेरी उम्र हो गई है। जिंदादिली से जिंदगी जीना हर औरत का अधिकार है।

ये तीन सवाल पूछे रूपांतरण सदस्यों ने

Kiran kher in Amar Ujala Rupantaran Club Event

सवाल : एक औरत की जिंदगी में सजने संवरने के क्या पैमाने हैं
उत्तर :
औरतें मर्दों के लिए नहीं बल्कि अपनी सहेलियों के लिए संवरती हैं। अगर उनकी तारीफ किसी पुरुष की बजाय महिला करे तो उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है। मुझे भी सजना संवरना अच्छा लगता है। जो औरत हिंदुस्तानी होकर सजती नहीं है, उस पर लानत है।

सवाल : स्टार न होतीं तो क्या होतीं
जवाब :
स्टार न होती तो आईएएस या आईएफएस अफसर होती। पंजाबी फैमिली में लड़कियों को बचपन से ही इसी तरह पढ़ाया जाता है। पढ़ने के लिए उन्हें ज्यादा फोर्स किया जाता है।

सवाल : किस लम्हे ने आपकी जिंदगी बदली
जवाब : पीयू में इंडियन थियेटर करने और निर्देशक बलवंत गार्गी से मिलने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। वे बैडमिंटन भूलकर रंगमंच के रंग में रंग गईं। थियेटर के बाद खुद को फिल्मों में जाने से रोक नहीं पाई। इसके बाद 1996 में निर्देशक श्याम बेनेगल की निर्देशित फिल्म ‘सरदारी बेगम’ को करने के बाद वे 1984 के दंगों के दर्द को महसूस करने लगी थीं। यहां तक कि राजनीति के बारे में सोचने और समझने लगी थीं। इसके अलावा जीटीवी पर प्रसारित शो ‘पुरुषक्षेत्र’ के बाद उन्होंने पुरुषों की सोच को करीब से जाना।

विज्ञापन

ये अन्य तीन सवाल पूछे गए

Kiran kher in Amar Ujala Rupantaran Club Event

सवाल : आपने इन लम्हों में अनुपम खेर से अपनी शादी का जिक्र नहीं किया
जवाब :
मेरी जिंदगी पत्नी बनकर बिलकुल नहीं बदली, लेकिन जब बेटे सिकंदर का जन्म हुआ तो एक मां के अहसास ने उनको पूरी तरह से बदल दिया।

सवालः अगर आप बॉलीवुड स्टार न होती, तो क्या रूपांतरण की सदस्य बनना पसंद करतीं
जवाबः
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और सांसद किरण खेर ने कहा कि स्टार न होती तो खुशी से रूपांतरण क्लब की सदस्य बनती।

सवालः तो क्या अब आप बॉलीवुड स्टार होते हुए हमारी सदस्य बनेंगी
जवाबः
किरण खेर ने कहा, जरूर। मैं तो यहीं से सांसद हूं। तो आटोमेटिक रूपांतरण की सदस्य हो गई। यह एक खूबसूरत महिलाओं का क्लब है। सवाल जवाब का यह रोचक दौर कोई टीवी का चैट शो नहीं बल्कि अमर उजाला रूपांतरण क्लब की वेलकम पार्टी के दौरान देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed