फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Kher Future Plan for Chandigarh

जानिए, चंडीगढ़ के लिए किरण खेर का फ्यूचर प्लॉन

Sun, 18 May 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
Kiran Kher Future Plan for Chandigarh

नवनिर्वाचित महिला सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ का कायाकल्प करने की ठान ली है। शनिवार को विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शहर के लिए मैंने बहुत कुछ सोच रखा है। सब कुछ व्यवस्थित तरीके से ही करूंगी।

विज्ञापन


किरण खेर शनिवार को दिल्ली रवाना हो गईं। दिल्ली में 20 मई को सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से लौटकर अपनी पूरी प्लानिंग का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की सारी बड़ी समस्याओं पर उन्होंने मंथन किया है। इनसे निपटने की रणनीति भी तैयार कर रखी है।

लाल डोरे की समस्या हल कराऊंगी

Kiran Kher Future Plan for Chandigarh

खेर ने चुनाव जीतते ही दोहराया था कि वह लाल डोरे की समस्या को जरूर करवाएंगी। उन्होंने शहर में बढ़ती ट्रैफिक का हल करने और शहर के इनफ्रास्ट्रक्चर को बदलने की भी बात कही थी।

किए गए सभी वायदे पूरे करुंगी

Kiran Kher Future Plan for Chandigarh

- लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करवाना
- शहर में फिल्म सिटी बनवाना
- ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिए अंडरपास बनवाना
- शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करवाना
- खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास

विज्ञापन

चंडीगढ़ घोषणा पत्र लागू करवाऊंगी

Kiran Kher Future Plan for Chandigarh
- चंडीगढ़ सिलेक्शन बोर्ड का गठन, नौकरियों में प्राथमिकता
- फिल्म सिटी बनाना, जहां युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग भी मिले
- मनीमाजरा में लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग कॉलेज
- शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाना
- शहर के सभी वार्डों में खेल के मैदान बनवाना
- कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करवाना
- सरकारी कर्मचारियों को मकान दिलवाना
- उद्योगों का पलायन रोकना, मार्केट्स का सौंदर्यीकरण
- पंजाब की तरह ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन
- बूथ ट्रांसफर फीस खत्म की जाएगी
- रिटेल में एफडीआई नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed