फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran kher and Medical Students Meeting With Health Minister

डा. हर्षवर्धन ने जगाई mbbs सीटें बढ़ाने की 'किरण'

Tue, 08 Jul 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kiran kher and Medical Students Meeting With Health Minister

जीएमसीएच 32 की एमबीबीएस की 50 सीटें कम करने से एडमिशन से वंचित मेडिकल स्टूडेंट्स व उनके पैरेंट्स ने सोमवार को सांसद किरण खेर के नेतृत्व में दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात की।

विज्ञापन


पैरेंट्स ने डा. हर्षवर्धन को बताया कि बहुत ही मामूली कमियों के आधार पर 50 सीटें कम की गई हैं। इन कमियों को दूर करने का प्रयास जीएमसीएच 32 की ओर से चल रहा है। सांसद किरण खेर ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि यदि 50 सीटें बहाल नहीं हुई तो 50 बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।
विज्ञापन


इसमें सभी वर्ग के स्टूडेंट शामिल हैं। जीएमसीएच 32 पंजाब व हरियाणा दोनों ही राज्यों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण निभा रहा है। इस मौके पर पैरेंट्स के हस्ताक्षरनुमा एक पत्र भी सौंपा गया। डा. हर्षवर्धन ने भरोसा दिलाया कि वे सीटें बहाल करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एमसीआई से भी बात हो चुकी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो दूसरी काउंसिलिंग से पहले स्टूडेंट और पैरेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। आज एमसीआई और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बीच बैठक होगी। इसमें हेल्थ मिनिस्टर यहां की सीटों को रिकमेंड करेंगे।

जीएमसीएच 32 की 50 सीटें पिछले दिनों खारिज कर दी गई थी। स्टूडेंट को भरोसा था कि 100 सीटें ही बरकरार रहेंगी। इसलिए उन्होंने दूसरी जगह अप्लाई भी नहीं किया। यदि सीटें नहीं बढ़ी तो इन स्टूडेंट को एक साल बरबाद हो जाएगा।


सांसद किरण खेर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि संस्थान की सीटें जरूर बढ़ेंगी। दिल्ली से लौटे पैरेंट्स ने बताया कि उन्हें स्थानीय सांसद और डा. हर्षवर्धन के प्रयास से लग रहा है कि जीएमसीएच की सीटें फिर से बहाल हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed