फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Kher may Appoint ICCR Chairperson

किरण खेर को मिलेगा केंद्र में बड़ा पद

Fri, 12 Sep 2014 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Sep 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
Kiran Kher may Appoint ICCR Chairperson

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को लोकसभा चुनाव में हराकर चंडीगढ़ की सांसद बनने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) का अगला चेयरपर्सन बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


आईसीसीआर के मौजूदा चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह का कार्यकाल 19 अगस्त को खत्म होने के बाद से यह चर्चा है कि खेर को डॉ. करण सिंह की जगह नियुक्त किया जाएगा।

साथ ही खेर का नाम सेंसर बोर्ड के अगले अध्यक्ष के लिए भी चल रहा है। ऐसे में यह तय है कि खेर को जल्द ही केंद्र में बड़ा पद मिलेगा। हालांकि, किरण खेर ने स्पष्ट किया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


आईसीसीआर के अध्यक्ष पद के लिए पहले पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का नाम था। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि सरकार इस पद पर फिल्म या थिएटर से जुड़े किसी नेता को नियुक्त करना चाहती है। इसलिए इस पद के लिए किरण खेर का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शत्रुघन सिन्हा का नाम भी इस पद के लिए चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि किरण खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मानी जाती हैं।

ध्यान रहे कि आईसीसीआर अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए संस्कृति के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली संस्था है और डॉ. सिंह लंबे समय से आईसीसीआर के अध्यक्ष रहे हैं।

ऐसे में अब मोदी सरकार चाहती है कि डॉ. सिंह की जगह ऐसे व्यक्ति को यह पद दिया जाए जिसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भारतीय संस्कृति की समझ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed