{"_id":"630a86fd2ee2e86d250cb254","slug":"killer-of-former-chief-minister-beant-singh-sat-on-hunger-strike-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बेअंत सिंह का हत्यारा जेल में भूख हड़ताल पर बैठा, प्री-मेच्योर रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बेअंत सिंह का हत्यारा जेल में भूख हड़ताल पर बैठा, प्री-मेच्योर रिहाई की मांग
Sun, 28 Aug 2022 02:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:35 AM IST
सार
बुड़ैल जेल के एक अधिकारी ने बताया कि लखविंदर सिंह पिछले करीब आठ दिनों से जेल में अपनी बैरक में भूख हड़ताल पर बैठा है। उसका मेडिकल टेस्ट किया गया है। वह पूरी तरह से फिट है। अधिकारी ने बताया कि लखविंदर सिंह प्री-मेच्योर रिहाई की मांग कर रहा है। उसने पैरोल के लिए भी अर्जी दे रखी है।
विज्ञापन
hunger strike
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी आतंकी लखविंदर सिंह एक हफ्ते से भूख हड़ताल पर बैठा है। लखविंदर सिंह बेअंत सिंह की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा है। शनिवार को लखविंदर से जेल में मिलने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के महासचिव करनैल सिंह पंजौली पहुंचे।
विज्ञापन
बुड़ैल जेल के एक अधिकारी ने बताया कि लखविंदर सिंह पिछले करीब आठ दिनों से जेल में अपनी बैरक में भूख हड़ताल पर बैठा है। उसका मेडिकल टेस्ट किया गया है। वह पूरी तरह से फिट है। अधिकारी ने बताया कि लखविंदर सिंह प्री-मेच्योर रिहाई की मांग कर रहा है। उसने पैरोल के लिए भी अर्जी दे रखी है। करनैल सिंह पंजौली ने काफी समय से लखविंदर सिंह से मुलाकात की अर्जी दे रखी थी।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर जेल प्रशासन ने मुलाकात रूम में उनकी बात करवाई। जेल में लखविंदर सिंह के साथ चार और आतंकी बंद हैं। इनमें जगतार सिंह तारा, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह उर्फ शेरा और परमजीत सिंह भ्यौरा शामिल हैं।
विज्ञापन