{"_id":"1e66ab5b182b10cf5fe154c519043241","slug":"kids-carnival-derabassi-glass-palace-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों का हुनर देखना है तो आज आएं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों का हुनर देखना है तो आज आएं यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लास पैलेस का दो दिवसीय सालाना किड्स कार्निवल डेराबस्सी के नजदीक पाम वैली लांस एंड बैंक्वेट में आज से शुरू हो रहा है और 1 दिसंबर तक चलेगा। इस साल इसकी थीम होगी ‘माई वर्ल्ड ऑफ माइथोलॉजी’।
कार्निवाल के नौवें संस्करण में ट्राइसिटी के 150 स्कूलों के बच्चे और उनके माता-पिता भाग लेंगे। एनजीओ अक्षर के बच्चे इस कार्निवाल में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
ग्लास पैलेस के निदेशक अजय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कार्निवल बच्चों के लिए है। इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना है। उनके व्यक्तित्व को ऊंचा उठाना और उन्हें ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव बनने की दिशा में प्रेरित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखकर स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रेस, कहानी, ड्राइंग और डांस प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों के इस कार्निवाल में फूड स्टाल और विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गेम्स होंगे।
अजय गुप्ता ने कहा कि कार्निवल के अंतिम दिन 1 दिसंबर, 2013 को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। बच्चों के लिए सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं।
ग्लास पैलेस की डायरेक्टर रितु गुप्ता ने कहा कि यह कार्निवाल बच्चों में छिपी प्रतिभा उजागर करने में उपयोगी साबित होगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)