फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapped Indians Families will Meet to Narendra Modi, Sushma Swaraj

मोदी, सुषमा से मिलेंगे इराक में कैद युवकों के परिजन

Thu, 19 Jun 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 19 Jun 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped Indians Families will Meet to Narendra Modi, Sushma Swaraj

इराक में फंसे 40 पंजाबी युवकों के परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं। वे रोजी रोटी की तलाश में गए अपने लाड़लों की सकुशल वापसी के लिए दुआएं कर रहे हैं। उन्हें अब केंद्र सरकार से आस है।

विज्ञापन


ये परिवार प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा चुके हैं। अब इन परिवारों के लोग एक सप्ताह बाद इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन

बेटों की सलामती की दुआएं मांग रहे परिजन

Kidnapped Indians Families will Meet to Narendra Modi, Sushma Swaraj

गांव भोयेवाल का युवक मनजिंदर सिंह भी उन पंजाबियों में शामिल है जिनका इराक में अपहरण हो गया है। उसकी बहन गुरप्रीत कौर का रो रो कर बुरा हाल है।

बुधवार को पीडि़त परिवारों ने गुरुद्वारे जाकर अरदास की और बेटों की सलामत वापसी की दुआ मांगी। गुरपिंदर कौर ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि इराक में आतंकियों के कब्जे में फंसे उसके भाई समेत सभी 41 युवाओं को वापस लाने के लिए सरकार पूरा जोर लगाएगी। फिर भी उनके मन में काफी खौफ है।

जिस कंपनी में कार्यरत थे, वह भी छोड़ गई

Kidnapped Indians Families will Meet to Narendra Modi, Sushma Swaraj

पिछले वर्ष पंजाब के युवा इराक की एक कंपनी तारीक अल रूर उदा में काम करने गए थे। इराक के मोसुल व तिकरित कस्बों में आतंकी संगठनों के कब्जे के बाद जिस कंपनी में ये नौजवान काम करते थे वह कंपनी भी भाग खड़ी हुई है।

अमृतसर जिले के मजीठा कस्बा के निक्टवर्ती गांव भोयेकला के युवक मनजिंदर सिंह की बहन गुरपिंदर कौर कहती है कि उसके भाई व उसके साथी जतिंदर सिंह, सोनू, सिमरन व हिमाचल का रहने वाला अमन इराक के आतंकी संगठन और आर्मी के बीच हो रहे युद्ध में फंसे है। बीते रविवार को भाई से उसकी बात हुई थी। इसके बाद उसे और कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

कोई सार्थक कदम उठाए सरकार

Kidnapped Indians Families will Meet to Narendra Modi, Sushma Swaraj

गुरपिंदर कौर ने बताया कि उनके पास के ही एक गांव की रहने वाली रंजीत कौर का बेटा जतिंदर सिंह भी वहां फंसा हुआ है। उसने कहा कि अगर सरकार की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो वे दिल्ली जाकर इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed