{"_id":"599496924f1c1be1188b4717","slug":"kidnaping-attempt-after-molestation-with-girl-walking-in-the-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप के बाद, पार्क में सैर कर रही लड़की से छेड़छाड़, किडनैपिंग की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से रेप के बाद, पार्क में सैर कर रही लड़की से छेड़छाड़, किडनैपिंग की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-40 स्थित प्राइवेट स्कूल के पास पार्क में बुधवार को सैर कर रही छात्रा से छेड़छाड़ व अगवा करने की कोशिश में एक युवक गिरफ्तार हुआ। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354डी (छेड़छाड़) व 365,511( अपहरण की कोशिश) दर्ज की।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय विक्रमजीत बराड़ के रूप में हुई। आरोपी मोहाली में का निवासी है और इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करता है। जबकि, पीड़िता एक कॉलेज की स्टूडेंट है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पार्क में सैर कर रही थी। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति अपनी कार से पार्क के सामने रुका।
पहले वह काफी समय तक छात्रा को घूरता रहा फिर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती द्वारा विरोध करने व डांटने के बाद आरोपी ने उसके हाथ पकड़कर अगवा करने की कोशिश की। लेकिन, शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश व रास्ता रोकने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। इसके बावजूद सेक्टर-36 थाने में दूसरा व सेक्टर-39 थाने में तीसरा एक जैसा ही मामला दर्ज हो चुका है। महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली यूटी पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है।