{"_id":"59d5eaa44f1c1bcb538b5da1","slug":"khushwant-singh-literary-festival-in-kasauli-from-6-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशवंत सिंह लिट्रेरेरी फेस्टिवल 6 अक्तूबर से, इस बार की थीम बेहद खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशवंत सिंह लिट्रेरेरी फेस्टिवल 6 अक्तूबर से, इस बार की थीम बेहद खास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
खुशवंत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से कसौली की आबोहवा में साहित्य की खुशबू घुलने वाली है। यहां छह से आठ अक्तूबर तक आयोजित होगा खुशवंत सिंह लिट्रेरी फेस्टिवल। इस बार का थीम है ‘70’। वास्तव में यह भारत की 70वीं सालगिरह का सेलिब्रेशन है। यह फेस्टिवल गर्ल चाइल्ड एजूकेशन को समर्पित है। केएसएलएफ एकमात्र ऐसा लिट्रेरी फेस्ट है जो कि किसी व्यक्ति को समर्पित है। यह फेस्टिवल खुशवंत सिंह के खुशमिजाज और संजीदगी को समर्पित है।
यह जानकारी चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्वर्गीय खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने दी। इस बार इस फेस्टिवल का उद्घाटन केबिनेट मिनिस्टर अरुण शौरी करेंगे। अरुण शौरी खुशवंत सिंह के अभिन्न मित्रों में रहे हैं। इस लिस्ट फेस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर और आशा पारेख भी शामिल होंगी। यह सभी बॉलीवुड स्टार और नेता अपनी किताबों और अपनी बॉलीवुड की जिंदगी के संबंध में जानकारी देंगे।
इस मौके पर प्रतिष्ठित लेखिका शोभा-डे अपनी किताब 70-एंड टू हेल विद इट के साथ अपने 70वें वर्ष को सेलिब्रेट करेंगी। बाची करकारिया फारुख धोंधी के साथ वह ज्यूडिशियल सिस्टम को चेंज करने वाले सनसनी खेज नानावती केस को लेकर लिखी गई अपनी किताब इन हॉट ब्लड के साथ आएंगी। इसके साथ ही शीला रेड्डी इस फेस्टिवल के दौरान अपनी किताब मिस्टर एंड मिसेज जिन्ना के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन
राजदीप सरदेसाई इस फेस्ट में प्रसिद्ध कमेंटेटर मिहिर बोस के साथ क्रिकेट के पीछे राजनीति के बारे में चर्चा करेंगे। इस मौके पर नीलिमा डालमिया का वार्तालाप गांधी वर्सेज गांधी पर आशुतोष के साथ चर्चा होगी। इसके साथ ही एलिजाबेथ जेम्स डगशई के ही एक रेजींट आनंद सेठी के साथ चर्चा करेंगी। इस मौके पर पूर्व राजदूत टीसीए राघवन और केसी सिंह पड़ोसी के साथ हमारे संबंध विषय पर चर्चा करेंगे।