{"_id":"692f53bfcea88731b00bb6e6","slug":"khelo-india-university-games-begins-in-kota-pu-mens-and-cu-girls-volleyball-teams-participate-chandigarh-news-c-16-pkl1079-886662-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कोटा में शुरू, पीयू की पुरुष और सीयू की गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ले रही भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कोटा में शुरू, पीयू की पुरुष और सीयू की गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ले रही भाग
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के मुकाबले राजस्थान के कोटा में हो रहे हैं। चंडीगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट विजयपाल सिंह को वॉलीबॉल इवेंट के लिए प्रतियोगिता प्रबंधक नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ से पंजाब यूनिवर्सिटी बॉयज वॉलीबॉल टीम और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स वॉलीबॉल टीम उत्साह और जोश के साथ भाग ले रही हैं।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स से क्वालीफाई की गई भारत की शीर्ष आठ विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ सहित अन्य टीमें शामिल हैं। महिला वर्ग में क्वालीफाई करने वाली टीमों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली सहित अन्य टीमें शामिल हैं।