फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khalsa foundation day celebreation

खालसाई रंग में रंगी ऐतिहासिक नगरी, पहुंची दर्शन यात्रा

Fri, 19 Jun 2015 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब Updated Fri, 19 Jun 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
khalsa foundation day celebreation

पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब से छह मई को सिख गुरु साहिबानों के शस्त्रों, वस्त्रों और हस्त लेखों के दर्शन करवाने के लिए शुरू की गई पवित्र यात्रा वीरवार को अपने अंतिम पड़ाव श्री आनंदपुर साहिब पहुंच गई। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पवित्र यात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन


शस्त्र दर्शन यात्रा के शहर में पहुंचने के साथ ऐतिहासिक नगरी खालसाई रंग में रंगी नजर आई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित निहंग सिंह घुड़सवारी और शस्त्र विद्या के जौहर दिखा रहे थे।
विज्ञापन


वीरवार को जब शस्त्र दर्शन यात्रा श्री आनंदपुर साहिब पहुंची तो सीएम ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह और तख्त श्री अबचल नगर हजूर साहिब के मीत जत्थेदार ज्ञानी जोतइंदर सिंह के साथ यात्रा का स्वागत किया। बादल ने उपस्थित समूह संगत को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं जो सिख इतिहास के साथ संबंधित ऐतिहासिक दिवसों की शताब्दियां शाही तरीके से मनाई जा रही हैं। साल 1969 में श्री गुरु नानक देव जी की पांचवीं शताब्दी से सिख शताब्दियां मनाने की शुरुआतहुई। मंगलवार से श्री आनंदपुर साहिब का 350वां स्थापना दिवस श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।

बादल ने दर्शन यात्रा के सफल प्रबंधों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिंह साहिबान और अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सिख गुरू साहिबान की यह ऐतिहासिक वस्तुएं तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सुशोभित कर दी जाएंगी।


इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह, संत समाज के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा, निहंग प्रमुख बाबा बलबीर सिंह, तरना दल के प्रमुख बाबा नेहाल सिंह हरी बेलां वाले, बाबा सतनाम सिंह पिपली साहिब वाले के अलावा कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, सांसद स. बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिरोमणि समिति के अंतरिम समिति मेंबर करनैल सिंह पंजोली, शिरोमणि समिति मेंबर राजिंदर सिंह मेहता और अमरजीत सिंह चावला के अलावा मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed