{"_id":"738b94370c0b657d0420ec557039d69a","slug":"khadoor-sahib-by-election-win-akali-bjp-candidate-ravinder-bharampura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडूर साहिब उपचुनाव में अकाली भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मपुरा जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडूर साहिब उपचुनाव में अकाली भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मपुरा जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में खडूर साहिब में विधानसभा उपचुनाव को अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार रविंदर ब्रह्मपुरा ने जीत लिया है। उन्हें 83080 वोट मिले।
विज्ञापन
वहीं, उनके प्रतिद्वंदी आजाद उम्मीदवार भूपिंद्र सिंह बिट्टू को मात्र 17416 वोट मिले। इस तरह ब्रह्मपुरा 65664 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
गौरतलब है कि 13 फरवरी को हुए खंडूर साहिब विधानसभा उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान हुआ था।
पिछले साल गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
चुनाव मैदान में कुल 7 उम्मीदवार थे, लेकिन प्रमुख दलों में से केवल शिरोमणि अकाली दल ने ही अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव के लिए किसी प्रत्याशी को नहीं उतारा था
विज्ञापन