{"_id":"3b04125c2934744321d961cbdb0cda50","slug":"kerosene-oil-subsidy-in-bank-account-after-lpg-subsidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले LPG, अब केरोसिन की सब्सिडी बैंक खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले LPG, अब केरोसिन की सब्सिडी बैंक खाते में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Jan 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी सब्सिडी बैंक खातों में देने के बाद अब सरकार केरोसिन की सब्सिडी बैंक खातों में देने की तैयारी कर रही है। एक अप्रैल से यह योजना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जिन जिलों में यह योजना लागू होनी है, उनमें हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और ऊना, पंजाब के तरन तारन, पठानकोट और मोहाली तथा हरियाणा के पानीपत और पंचकूला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह नियम लागू होने के बाद उपभोक्ता बाजार मूल्य पर ही केरोसिन खरीदेंगे और बाद में उन्हें बाजार मूल्य तथा जन वितरण प्रणाली के दाम में अंतर के बराबर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस कदम से केरोसिन पर छूट के रूप में होने वाले खर्च में कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने 2014-15 में इस मद में 24,799 करोड़ रुपये व्यय किए थे।
आधिकारिक बयान के अनुसार कई राज्य अपने यहां चुने हुए जिलों में केरोसिन में डीबीटी लागू करने के लिए तैयार हैं। उपयुक्त लाभार्थियों को बाजार मूल्य पर केरोसिन खरीदने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए शुरुआती खरीद के दौरान एडवांस में सब्सिडी दी जाएगी।