{"_id":"5bceb09abdec226953783418","slug":"kerala-nun-rape-case-police-visit-quarter-in-st-paul-s-church-where-father-kuriakose-found-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नन रेप केसः मृत पाए गए गवाह फादर कुरियाकोश के कमरे की जांच करने आई पुलिस, 3 खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन रेप केसः मृत पाए गए गवाह फादर कुरियाकोश के कमरे की जांच करने आई पुलिस, 3 खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
नन रेप केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित नन रेप केस के मुख्य गवाह फादर कुरियाकोश अपने कमरे में मृत पाए गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल की जांच करने पहुंची तो कई खुलासे हुए।
केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ गवाही देने वाले प्रमुख गवाह फादर कुरियाकोश (62) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव दसूहा स्थित पाल कान्वेंट स्कूल में स्थित चर्च के कमरे से मिला। स्कूल प्रबंधक पुलिस को बिना सूचित किए ही शव को दसूहा के सरकारी अस्पताल ले गए।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख जे इलनचेलियन, एसपी (डी) हरप्रीत सिंह मंढेर ने अन्य पुलिस अधिकारियों सहित घटनास्थल का दौरा कर जांच की। जानकारी के मुताबिक फादर कुरियाकोश कुछ दिन पहले ही उक्त स्कूल में स्थित सैंट मैरी चर्च में सहायक पादरी के तौर पर नियुक्त होने के बाद यहां एक कमरे में रह रहे थे। इससे पहले वे भोगपुर में स्थित एक चर्च में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शव बाहर निकालने के लिए तोड़ा गया था कुंडा
Kerala nun rape case
वहां खाना बनाने वाले मदन लाल ने बताया कि पादरी को खाना खिलाने के बाद वो चला गया। सोमवार को काम पर आया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। जब काफी कोशिश के बाद दरवाजा नहीं खुला तो लोगों के सहयोग से दरवाजा खोला गया। अंदर पादरी का शव बैड पर पड़ा देखा था। बैड पर उल्टी के निशान थे इसके अलावा वहां विदेशी शराब की तीन बोतल भी पड़ी थी।
एसएसपी जे इलनचेलियन ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। केरल नन रेप केस में जालंधर की कैथोलिक चर्च में पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ फादर कुरियाकोश प्रमुख गवाह थे। इस मामले में आरोपी बिशप को सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। करीब एक सप्ताह पहले ही बिशप को केरल हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रथम दृष्टतया मामले को प्राकृतिक मौत मानकर चल रही है।