फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kejriwal will release farmers Manifesto on 11 august

3 दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे केजरीवाल, 11 को करेंगे किसान मेनिफेस्टो रिलीज़

Wed, 24 Aug 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal will release farmers Manifesto on 11 august
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल 11 सितंबर को पार्टी का किसान मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। इसके लिए मोगा की दाना मंडी में एक बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पंजाब भर से किसान जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


आप मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन कंवर संधू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि केजरीवाल नौ सितंबर से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। नौ को पटियाला में वह डॉक्टरों और प्रोफेसर्स से रूबरू होंगे। जबकि, दस को संगरूर के कुछ इलाकों में जाएंगे। संधू ने बताया कि किसान मेनिफेस्टो केलिए बोलदा पंजाब की टीम ने मोगा, तलवंडी साबो, बठिंडा, मानसा, नडाला, होशियारपुर, तरनतारन व लुधियाना में पंजाब डॉयलॉग करके किसानों केसुझाव लिए। इसकेअलावा 2400 लिखित सुझाव और पांच हजार ई-मेल आईं। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में एनआरआईज ने सुझाव दिए। किसानों की हालत चिंताजनक है। पार्टी ने हरित क्रांति से आगे जाकर रेनबो रेवोल्यूशन के लिए रोडमैप तैयार किया है। मेनिफेस्टो में फसली विभिन्नता, किसानों को कर्ज से निकालने केउपाय आदि होंगे। आप द्वारा जुटाई जानकारी के मुताबिक पंजाब केकिसानों पर 77 हजार करोड़ कर्ज बैंकों का है, आढ़तियों का कर्ज भी 26 हजार करोड़ है। कांग्रेस और शिअद ने कर्ज मुप्ति को कानून बनाए पर लागू नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप 1936 में सर छोटू राम द्वारा बनाए एक्ट के आधार पर मजबूत कानून बनाएगी। डेयरी किसानों, सब्ज व फल उत्पादकों, कंडी व सीमांत इलाकों के किसानों की समस्याओं पर भी मेनिफेस्टो में फोकस किया जाएगा। वहीं, खेत मजदूरों के लिए प्रावधान रखे जाएंगे। उन्होंने माना कि किसानों केसुसाइड रोकना पार्टी के लिए चुनौती होगी। पर पार्टी का लक्ष्य है कि सरकार बनने केएक साल बाद जीरो सुसाइड लेवल प्राप्त किया जा सके। संधू और चंद्रसुता डोगरा ने कहा कि किसानों को जो सुविधाएं मिल रही हैं, वे जारी रहेंगी। आप सरकार उन्हें और कुछ सुविधाएं देगी।

गांधी परिवार के सदस्य

Kejriwal will release farmers Manifesto on 11 august
सांसद ध्‍ारमवीर गांध्‍ाी - फोटो : amar ujala
आप से सस्पेंड सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने एक दिन पहले कहा था कि कंवर संधू व पंजाब केअन्य नेताओं को जलील किया जा रहा है। उनकी एक माह पहले संधू से बात हुई थी। इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए संधू ने कहा कि डॉ. गांधी आप परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। कई बार कोई सदस्य परिवार से दूर हो जाता है। हमारी कोशिश है कि वह परिवार में वापस आएं। इसी सिलसिले में उनसे बात होती रहती थी।


फिर खोले जाएंगे ड्रग केस
कंवर संधू ने कहा कि ड्रग तस्कर जगदीश भोला व अन्य लोग पुलिस की ढीली कार्रवाई की वजह से अदालत से बरी हो गए। पंजाब पुलिस ने जानबूझ कर केस की पैरवी सही ढंग से नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया को बचाने केलिए किया गया है। क्योंकि भोला ने ड्रग तस्करी में मजीठिया का नाम लिया था। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर ड्रग्स से संबंधित सभी केस दोबारा खोले जाएंगे, नए सिरे से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed