केजरीवाल ने खेला दलित कार्ड, मकान के साथ किए कई लुभावने वादे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दलित भाईचारे के लोगों के साथ वादा किया कि उनको मकान दिए जाएंगे। इसके साथ लड़कियों के विवाह के लिए शगुन की राशि 51 हजार रुपये तक बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पोस्टमैट्रिक वजीफा स्कीम को सही तरीके से लागू करने के लिए विशेष सेल का गठन किया जाएगा। शुक्रवार को गोराया पहुंचे केजरीवाल ने दलितों के लिए 19 बिंदुओं वाला अलग से चुनावी मैनिफेस्टो जारी किया।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए दलितों का उत्थान बेहद जरूरी है और पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में दलित भाईचारे का खास ध्यान रखा जाएगा। सभी दलितों को मकान देने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि एक कम कीमत वाली रिहायशी योजना शुरू की जाएगी, जिससे दलित भाईचारे के सभी लोगों को पक्के घर मिल सकें।
इसके अलावा पंजाब अनुसूचित जाति कमीशन को ज्यादा ताकतें दी जाएंगी, ताकि दलितों के खिलाफ होते अत्याचार और ज्यादतियों को सजा योग्य बनाया जाना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में दलितों पर हुए अत्याचार और उनके खिलाफ झूठे मामलों के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा।
किसान और मजदूरोँ के लिए भी की घोषणा
अनुसूचित जातियों और विमुक्त जातियों की खाली पड़ीं आसामियों को भरा जाएगा। इसके लिए हर विभाग में एक समिति का गठन होगा। उन्होंने कहा कि छोटा व्यापार या ग्रामीण स्तर पर उद्योग शुरू करने के लिए दलित भाईचारे के लोगों को 2 लाख तक का कर्ज मुहैया करवाया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि फसल खराब होने की सूरत में खेत मजदूरों को काम की कमी होने से 10 हजार रुपये महीना मुआवजा दिया जाएगा। अनुसूचित जातियों और विमुक्त जातियों के लिए मनरेगा कार्ड पहल के आधार पर बनेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शगुन स्कीम के अंतर्गत राशि 51 हजार रुपये तक बढ़ाई जाएगी। बुढ़ापा, विधवा पेंशन को बढ़ा कर 2000 रुपये किया जाएगा। दलित लड़कियों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और इसके साथ ही हुनर विकास की ट्रेनिंग भी मुफ्त दी जाएगी।
म्यूनिसिपल समितियां और सरकारी विभागों में सफाई का कम करते वर्करों को विशेष वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक विशेष बोर्ड उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने, कम कीमत वाले पक्के मकान और उनके बच्चों की स्कूली शिक्षा को सुनिश्चित करेगा।