{"_id":"5b5f2b534f1c1bbd298b6d54","slug":"kejriwal-first-time-tweet-on-punjab-aap-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंजाब 'आप' विवाद पर पहली बार मुखर हुए केजरीवाल, कहा- पूरे दलित समाज से माफी मांगें बैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब 'आप' विवाद पर पहली बार मुखर हुए केजरीवाल, कहा- पूरे दलित समाज से माफी मांगें बैंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में सुखपाल खैरा को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के बाद से चल रहे विवाद में पहली बार राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मुखर हुए हैं। केजरीवाल ने सोमवार को एक ट्वीट करके लोक इंसाफ पार्टी के विधायकों सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस पर जम कर हमला बोला।
केजरीवाल ने लिखा कि बैंस भाइयों की दलित समाज के प्रति ऐसी घटिया सोच है। बेहद शर्मनाक। बैंस पूरे दलित समाज से माफी मांगें। भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और बैंस की पूरे दलित समाज के प्रति ऐसी ही गंदी सोच है। ये लोग दलित समाज पर हमेशा जुर्म करते आए। इसी सोच के खिलाफ आप ने दलित को एलओपी बनाया है। पंजाब इकाई में चल रहे विवाद के बीच केजरीवाल का यह पहला ट्वीट है।
गौरतलब है कि बैंस ब्रदर्स खुल कर खैरा की हिमायत कर रहे हैं। बैंस ने हरपाल चीमा को नेता प्रतिपक्ष बनाने के विरोध में कुछ टिप्पणियां की थीं। जिसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया है। रविवार रात को खैरा गुट के विधायकों के साथ मीटिंग के बाद पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी इसी लाइन पर बयान दिया था। सिसोदिया का कहना था कि एक अच्छा विचार था कि एक दलित लीडर को एलओपी बनाया जाए। सेंट्रल लीडरशिप को दुख हुआ एक दलित लीडर आगे आ रहा है तो विरोध की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
हल निकाल लेंगे खैरा - मान
सांसद भगवंत मान भी पंजाब इकाई के विवाद पर पहली बार बोले, उन्होंने भी सोमवार को एक ट्वीट किया। मान ने लिखा कि अपने खून पसीने से बनाई पार्टी में संकट देख कर मन उदास है। विरोधी जरूर खुश हो रहे होंगे। दुख है कि मेरे अधिकार में कुछ नहीं है। क्योंकि यह सारा अधिकार चुने हुए विधायकों का है। खैरा साब मेरे बड़े भाई हैं। बहुत बेखौफ और बेबाक नेता हैं। मुझे उम्मीद है कि वह सबके साथ मिल कर संकट का हल निकाल लेंगे।