{"_id":"75c1c14742277d30236c8cbee2b38e76","slug":"kaushalya-dam-off-the-water-supply-to-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल्या डैम से पंचकूला को पानी की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल्या डैम से पंचकूला को पानी की सप्लाई बंद
अमर उजाला ब्यूरो, पिंजौंर
Updated Wed, 15 Jan 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल बारिश की कमी के कारण कौशल्या डैम में पानी का स्तर इतना कम हो गया कि यहां से पंचकूला को होने वाली पानी की सप्लाई भी मंगलवार से बंद कर दी गई।
इस डैम से पंचकूला को प्रतिदिन 10-12 क्यूसिक पानी दिया जाता था, जो अब ठप हो गई है। इससे सेक्टरों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
पिंजौर की कौशल्या नदी में सिंचाई विभाग द्वारा डैम बनाया गया है, जिससे पंचकूला को पानी सप्लाई में काफी मदद मिलती थी। इस बार बारिश इतनी कम हुई कि डैम में पानी का स्तर काफी गिर गया है।
पहले जिस वॉल्व से ऊपर पानी का स्तर ज्यादा होने पर पानी को नदी में छोड़ना पड़ता था, वहीं इस बार वॉल्व से काफी नीचे तक पानी चला गया है।
नतीजतन, अधिकतर जमीन सूखी ही नजर आ रही है। वर्ष 2012 के अगस्त में इतना अधिक पानी भर गया था कि डैम से सिंचाई विभाग को ओवरफ्लो फलो पानी छोड़ना पड़ा था।
अभी जिस तरह के हालात हैं, यदि ऐसा ही रहा तो अरबों रुपये की परियोजना ठप हो जाएगी।