{"_id":"57387ee9b1683ec0e682d0f6fb2d3b07","slug":"karwa-chauth-special-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद, जान लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद, जान लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ 30 अक्तूबर शुक्रवार को है। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। करवाचौथ को रात आठ बजकर 21 मिनट पर चंद्रोदय होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि 30 अक्तूबर को तृतीया सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसके उपरांत चतुर्थी तिथि का शुभारंभ हो रहा है। चतुर्थी शनिवार को सुबह छह बजकर 26 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
मिश्र ने बताया कि धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु धर्मशास्त्र के अनुसार यदि चतुर्थी तिथि को सूर्यास्त के बाद चंद्रोदय होता है तो उसी दिन करवाचौथ का व्रत माना जाता है। सेक्टर-15 के जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र के अनुसार इस व्रत को मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए किया था।
विज्ञापन
कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर के लिए करवाचौथ का व्रत करती हैं। बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार करवाचौथ पर मिथुन लग्न, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रोदय हो रहा है। मिथुन राशि का स्वामी बुध है। रोहिणी का स्वामी चंद्रमा और वृष राशि का स्वामी शुक्र है।
रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। यह उच्च का हो कर 12 वें स्थान में विराजमान है। यह सुख समृद्धि और शांति प्रदान करने वाला है। मिश्र ने बताया कि 8 बजकर 21 मिनट के बाद चंद्रमा देखकर दूध और गंगाजल से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें। दूध और जल शांति का प्रतीक है।