फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karontha Kand Sant Rampal, Highcourt again Issued Non-Bailable Warrant

हाइकोर्ट से संत रामपाल को गैर जमानती वारंट

Mon, 10 Nov 2014 07:20 PM IST
सुरजीत सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Nov 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Karontha Kand Sant Rampal, Highcourt again Issued Non-Bailable Warrant

पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने पेशी से गैरहाजिर रहे संत रामपाल के केस में हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही, हरियाणा के डीजीपी और गृह सचिव को आदेश कर किए है कि 17 नवंबर को हर हालत में रामपाल को हाइकोर्ट में पेश किया जाए।

विज्ञापन


इसके अलावा सरकार को नोटिस जारी करते हुए पूछा गया है कि क्यों न कत्ल केस में रामपाल की जमानत रद्द कर दी जाए। गौरतलब है कि 2013 में तीन लोगों की मौत और हिंसा के मामले में संत रामपाल आरोपी हैं।
विज्ञापन


आज संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी थी। त रामपाल खुद को अस्वस्थ बताकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं और उनके साथी ढाका कोर्ट के सामने पेश हुए थे।

सरकार समेत पुलिस को लगाई फटकार

Karontha Kand Sant Rampal, Highcourt again Issued Non-Bailable Warrant

संत रामपाल के पेश न होने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। साथ ही, पुलिस ने संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए तैयारी करते हुए करीब 3,500 पुलिसकर्मी और 10 पैरामिलिट्री फोर्स की 35 कंपनियां बुला ली हैं।

रामपाल के आश्रम के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। हिसार में प्रशासन और संत रामपाल के अनुयायियों में टकराव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

आश्रम के अनुयायियों ने साफ कर दिया है कि संत रामपाल तक पहुंचने के लिए उनकी लाशों से गुजरना पड़ेगा। अदालत के आदेश जारी होने के बाद संत रामपाल ने सत्संग का बहाना लेकर हजारों श्रद्धालुओं को आश्रम में इकट्ठा कर लिया है।

गौरतलब है कि 2006 में स्वामी दयानंद की किताब पर गलत टिप्पणी के बाद आर्यसमाजियों और डेरा के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हो गई थी. इस मामले में कोर्ट की कई तारीखों में संत रामपाल नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed