फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   karontha aashram, any time arrest sant rampal

किसी भी वक्त संत रामपाल की गिरफ्तारी संभव

Sun, 16 Nov 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 16 Nov 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
karontha aashram, any time arrest sant rampal

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए सिर्फ 24 घंटे बचे हैं। पुलिस को हर हालत में संत को सतलोक आश्रम से गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश करना है। इसके लिए शनिवार को दिन भर पुलिस और प्रशासनिक महकमा तैयारी में लगा रहा। करीब बीस हजार पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान धीरे-धीरे आश्रम की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


वह आश्रम से करीब 500 मीटर पहले डेरा जमा चुके हैं। दोपहर को आईजी अनिल राव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्म्मद शाहीन ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। आईजी ने आश्रम से 500 मीटर की दूरी पर पूरा निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


संत के अनुयायियों से टकराव की स्थिति को देखते हुए आसपास के सभी शिक्षण संस्थान तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। आसपास के जिलों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अस्पतालों में अलग से बिस्तरों की भी व्यवस्था की गई है। बरवाला रोड से होकर किसी वाहन को निकलने नहीं दिया जा रहा। रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर संत के हजारों निजी ब्लैक कमांडो

karontha aashram, any time arrest sant rampal

वहीं संत के अनुयायी भी किसी भी स्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। भारी संख्या में हथियारों के साथ अनुयायी मोर्चा संभाले हुए हैं। वह सतलोक आश्रम के बाहर दीवारों के चारों तरफ मानव शृंखला बनाकर घेरा डाले हुए हैं।

आश्रम की छत पर भी संत के हजारों निजी ब्लैक कमांडो तैनात किए गए हैं। अनुयायियों ने कहा कि वह किसी भी हालत में अपने संत को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमसे लड़कर ही हमारे संत को गिरफ्तार कर सकता है। पिछले कई दिनों से गेट के बाहर बैठी महिलाओं ने संत की सुरक्षा में घेरा बढ़ा दिया है।

आश्रम से बाहर नहीं जाने दे रहे

karontha aashram, any time arrest sant rampal

प्रशासन और संत के अनुयायियों की टकराव की स्थिति के चलते कुछ अनुयायी आश्रम छोड़कर जाने लगे हैं। आश्रम में बड़ी संख्या में ऐसे अनुयायी हैं, जो घर जाना चाहते हैं और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा।

जेलों में साढ़े सात सौ अतिरिक्त बिस्तरों का प्रबंध
संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर जेल प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जेल प्रशासन ने साढ़े सात सौ अतिरिक्त बिस्तरों का प्रबंध किया है। ये बिस्तर किराये के हैं।

अदालत में उपस्थित हों संत रामपाल

karontha aashram, any time arrest sant rampal

संत रामपाल को स्वयं शांतिपूर्ण तरीके से और बिना किसी व्यवधान के अदालत में उपस्थित होना चाहिए। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट संत रामपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। जनता और उनके अनुयायी भी अदालत के निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें। प्रजातांत्रिक प्रणाली में व्यक्ति को न्यायिक प्रणाली के मान-सम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए।
मनोहर लाल खट्टर , मुख्यमंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed