फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karan Gilhotra honored Sonu Sood providing tractors farmer daughters

सोनू सूद के साथ मिलकर किसान बेटियों को ट्रैक्टर मुहैया कराने वाले करण गिल्होत्रा सम्मानित

Mon, 17 Aug 2020 10:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Karan Gilhotra honored Sonu Sood providing tractors farmer daughters
चंडीगढ़। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर युवा उद्यमी व पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के पंजाब रीजन के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा को सम्मानित किया गया। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें सर्टिफिकेट दिया है। यह सम्मान उन्हें परोपकारी कार्यों और अनूठे वेबिनार प्लेटफॉर्मों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

करण गिल्होत्रा ने बताया कि पीएचडीसीसीआई के माध्यम से उद्योगपतियों द्वारा 528 करोड़ रुपये चंदा इकट्ठा करके पीएम केयर फंड को दान किया गया। इसके अलावा कोविड योद्धाओं के लिए वेंटिलेटर, पानी की बोतलें, राशन और पीपीई किट प्रदान करने के कार्य में भी मदद की। गौरतलब है कि करण ने अभिनेता सोनू सूद के साथ मिल कर चार अनाथ बच्चों को गोद लेने की पेशकश कर मानवता की मिसाल कायम की, जिनके रिक्शा चालक पिता की पंजाब में हाल ही में जहरीली शराब पीने से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

सदमे से उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। करण के प्रयास केवल चंडीगढ़ और पंजाब तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि आंध्र प्रदेश और यहां तक कि मुंबई जैसे क्षेत्र भी इसमें शामिल थे। सोनू सूद के साथ मिलकर करण ने कोरोना संकट के दौरान मानव सेवा के कई उदाहरण पेश किए। एक मामले में, करण और सोनू ने मिलकर आंध्र प्रदेश के एक किसान की दो बेटियों को ट्रैक्टर मुहैया कराया, जिन्हें बैल न होने के कारण खुद ही खेत की जुताई करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अपने मुद्दों के साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुंचकर करण कोविड से प्रभावित बॉलीवुड और मीडिया उद्योग की आवाज भी बने। उन्होंने वायरस के खिलाफ लोगों में लड़ाई की भावना को प्रबल करने के लिए बी स्ट्रांग नामक एक गीत तैयार किया, जिसमें 16 बॉलीवुड और क्रिकेट हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed