फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए अभागन मां, जिसके पांच बच्चे उसकी आंखों के सामने मौत के मुंह में समा गए

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
kapurthala four siblings murder and suicide
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
इस अभागन मां के दर्द को महसूस करेंगे तो कलेजा फट जाएगा। इसकी आंखों के सामने इसके पांच बच्चे मौत के मुंह में समा गए, जानिए क्या है माजरा।
kapurthala four siblings murder and suicide
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
इसके बच्चों को इसी के बेटे ने मारा और खुद भी जहर खा लिया। बदकिस्मती देखिए कि उस समय ये मां घर में मौजूद थी और वह कुछ न कर सकी। जहर खाने के बाद तड़पते बच्चों को देखकर बेसुध हो गई। दो बेटियों और तीन बेटों को खोने के बाद इस मां की हालत क्या होगी, आप अंदाजा लगा सकते हैं। 
kapurthala four siblings murder and suicide
Kapurthala Suicide
पंजाब के कपूर​थला में यह दर्दविदारक घटना हुई। गरीबी से तंग आकर युवक ने अपने छह भाई बहनों को जहर देखकर खुद भी खा लिया। युवक समेत पांच भाई बहनों की मौत हो गई। वहीं छठा अस्पताल में भर्ती है। मरने वालों में अभिमन्यु (21) अनु कुमारी (18), अंशुमन (15), अर्चना कुमारी (9), छोटे भाई अनुराग कुमार (10) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kapurthala four siblings murder and suicide
Kapurthala Suicide
मृतक अभिमन्यु के घर छुट्टियों में रहने आया चचेरा भाई हरिनंदन (21) बच गया, वहीं छोटी बहन आरती (5) ने बर्गर कड़वा लगने से फेंक दिया और वह भी बच गई। मरने से पहले अभिमन्यु ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने गरीबी आर्थिक तंगी को जान लेने और देने का कारण बताया। मां कहती है, काम अच्छा चल रहा था। आर्थिक तंगी नहीं थी, न ही किसी तरह का कोई झगड़ा।
विज्ञापन
kapurthala four siblings murder and suicide
Kapurthala Suicide
घटना मंगलवार देर रात की है। अजीत नगर में नाई की दुकान चलाने वाला अ​भिमन्यु पूरे परिवार के लिए खाने को बर्गर लाया। उसने बर्गर में कीटनाशक मिलाया और भाई बहनों को खाने को दे दिया। खुद भी एक बर्गर खा लिया और मां ने तबीयत ठीक न होने के कारण खाने से इंकार कर दिया। बर्गर खाने के बाद सभी उल्टियां करने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed