{"_id":"5c115e7abdec22417d62a1bb","slug":"kapil-sharma-and-ginni-chatrath-wedding-in-jalandhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल शर्मा की हुईं गिन्नी चतरथ, यहां देखें दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमेडियन कपिल शर्मा की हुईं गिन्नी चतरथ, यहां देखें दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीरें
Thu, 13 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी पहली तस्वीर भी मीडिया के सामने आ गई है। कपिल शर्मा की शादी जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई। इस दौरान कपिल के बॉलीवुड दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहें।
2 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
भारी सुरक्षा के बीच समारोह में कपिल और गिन्नी एक दूसरे के हो गए। ऐसी जानकारी थी कि सलमान खान व अक्षय कुमार शादी के समागम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, जिसको लेकर भारी बंदोबस्त भी किए गए थे लेकिन दोनों नहीं आए। सुरक्षा के लिए निजी सिक्योरिटी को तैनात किया गया था। पंडाल में बाउंसर तैनात थे।
3 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
कपिल के लिए मेकअप से लेकर सारी सेहराबंदी क्लब कुबाना में ही की गई थी। कपिल के नजदीकी रिश्तेदारों ने उनकी सेहराबंदी में हिस्सा लिया। सभी मेहमान कपिल व गिन्नी का पंडाल में इंतजार कर रहे थे। गिन्नी को रितू कोलिनटाइनतैयार ने तैयार किया। मुंबई से खास तौर पर फोटोग्राफी की टीम पहुंची थी।
गिन्नी और कपिल एक दूसरे के कॉलेज के दोस्त रहे हैं और लंबे समय तक दोनों रिलेशन में रहे हैं। कपिल शादी के बाद 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे और अमृतसर में 14 दिसंबर को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल और गिन्नी
कपिल की शादी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे और खूब एन्जॉय किया। इसके अलावा कपिल के घर जागरण का भी आयोजन हुआ। जिसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपने आवाज के जादू से समां बांध दिया। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में पहुंचें।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
बेटे की शादी की खुशी मां के चेहरे से झलकी और वह ढोल की थाप पर खूब नाची। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वहीं शादी से पहले कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।