फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kapil Dev will be the first Chancellor of Haryana Sports University at Rai

बड़ा फैसलाः पूर्व क्रिकेटर कपिल देव होंगे हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति

Sat, 14 Sep 2019 04:31 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kapil Dev will be the first Chancellor of Haryana Sports University at Rai
कपिल देव

करीब ढाई महीने की कशमकश के बाद आखिरकार हरियाणा सरकार ने पहला विश्वकप दिलाने वाले पूर्व क्रिकेटर पद्म विभूषण कपिल देव रामलाल निखंज को ही हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति बना दिया है। यह चर्चा काफी समय से चल रही थी और कपिल देव की ओर से भी इस जिम्मेदारी को निभाने की सहमति आ चुकी थी। 

विज्ञापन


अब इस संदर्भ में मौजूदा नियमों में संशोधन के बाद कपिल देव की नियुक्ति को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। अभी तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति प्रदेश के राज्यपाल ही होते थे। मगर सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र में 6 अगस्त को संशोधन विधेयक पास कर खेल जगत की एक महान हस्ती को अपनी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। प्रदेश के राज्यपाल इस यूनिवर्सिटी के संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। सरकार के हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2019 को पारित होने के बाद राज्यपाल ने भी इस पर स्वीकृति दे दी थी।

विज्ञापन

उधर, खेल मंत्री अनिल विज ने भी इस बाबत ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि अब कपिल देव सोनीपत के राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे। उनके ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लोगों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है। लोगों ने कहा है कि खेल जगत में यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा और यह एक अच्छी परंपरा की शुरूआत है कि खेल विश्वविद्यालयों की कमान सफल खिलाड़ियों के हाथों में दी जा रही है। निसंदेह कपिल देव को ये जिम्मेदारी सौंपने के बाद हरियाणा खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा, जबकि खिलाड़ियों के मनोबल में भी वृद्धि होगी।

कपिल देव क्रिकेट जगत के एक सफल ऑल राउंडर रहें है। क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ पूर्व खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। सन 1983 में भारत ने उनकी कप्तानी में ही पहला वर्ल्डकप जीता था। वर्ष 2002 में कपिल देव को ‘सदी के भारतीय क्रिकेटर’ के रूप में चुना गया था। दस माह वे भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed