फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KanwarPal and Seema Trikha is the most powerful in ministers

Chandigarh News: कैबिनेट मंत्रियों में कंवर पाल और राज्य मंत्रियों में सीमा त्रिखा सबसे ताकतवर

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
KanwarPal and Seema Trikha is the most powerful in ministers
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। मंत्रिमंडल में सीएम सैनी के बाद कंवरपाल गुर्जर के पास सबसे ज्यादा छह विभाग हैं। उन्हें राज्य का कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं, जेपी दलाल, मूलचंद शर्मा, बनवारी लाल और कमल गुप्ता का भी कद बढ़ाया गया है। मूलचंद शर्मा के पास चार, जेपी दलाल के पास चार, बनवारी लाल के पास तीन और कमल गुप्ता के पास विभाग रहेंगे। कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला के महकमे में कोई बदलाव नहीं किया गया। उनके पास ऊर्जा और जेल विभाग है।
विज्ञापन

राज्य मंत्रियो को दो-दो विभागों का स्वतंत्र प्रभार
वहीं, सभी सातों राज्य मंत्रियो को दो-दो विभागों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। राज्य मंत्रियों में विभाग के हिसाब से सीमा त्रिखा सबसे ताकतवर मंत्री हैं। उनके पास उच्च शिक्षा के साथ स्कूली शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार है। मनोहर सरकार में उच्च शिक्षा विभाग मूलचंद शर्मा के पास था और स्कूल शिक्षा का कार्यभार कंवर पाल गुर्जर के पास। इस लिहाज से उनके पास भारी-भरकम महकमे हैं। विधायक बनने से पहले सीमा त्रिखा स्कूल में टीचर भी रही हैं।
विज्ञापन

बबली और डॉ़ बनवारी के विभाग ढांडा को
राज्य मंत्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिपाल ढांडा हैं। ढांडा के पास विकास व पंचायत और सहकारिता विभाग सौंपा गया है। दोनों ही विभाग महत्वपूर्ण हैं। विकास एवं पंचायत विभाग पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के पास था, जबकि सहकारिता विभाग कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल के पास था। राज्य मंत्रियों की सूची में तीसरे नंबर पर असीम गोयल हैं। उनके पास परिवहन के साथ महिला एवं विकास विभाग है। मनोहर सरकार में परिवहन मंत्रालय कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के पास था, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग कमलेश ढांडा के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए किया काम, अब मिली सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी
नांगल चौधरी के विधायक व राज्य मंत्री अभय सिंह यादव ने अपने इलाके में पानी को लेकर काफी काम किया है। उनका क्षेत्र दक्षिण हरियाणा में पड़ता है और इस इलाके में भूजल काफी नीचे हैं। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 143 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण हरियाणा की लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम में सुधार कर सभी टेल तक पानी पहुंचाया। अब सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी है। पूरे दक्षिण हरियाणा पानी की किल्लत से जूझ रहा है। ऐसे में उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सिंचाई विभाग पहले मनोहर लाल के पास था। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई नए काम किए हैं। इन कामों को आगे बढ़ाने की चुनौती भी अभय सिंह यादव के पास रहेगी। उनके पास सैनिक व अर्द्ध सैनिक वेलफेयर विभाग भी रहेगा।
सुभाष सुधा को भी मिला अनुभव का इनाम
राज्य मंत्री सुभाष सुधा को अपने अनुभव का इनाम मिला है। सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें निकाय मंत्री बनाया है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत पार्षद का चुनाव जीतकर की थी। उसके बाद वह और उनकी पत्नी मेयर बनीं। उन्होंने बताया कि उन्हें निकाय विभाग के छोटे से छोटे कामों का अनुभव है। इसलिए उन्हें किसी तरह के काम में दिक्कत नहीं आएगी। उनके पास हाउसिंग फॉर ऑल भी है, जो पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने पास रखा था। यह विभाग काफी जिम्मेदारी वाला।


इसी तरह से राज्य मंत्री संजय सिंह के पास पर्यावरण व स्पोर्ट्स विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, बिशंबर सिंह के पास सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का स्वंतत्र प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed