फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kailash mansarovar yatra, kailash mansarovar devotees, haryana govt, panchkula, haryana

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

Mon, 06 Jun 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 06 Jun 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra, kailash mansarovar devotees, haryana govt, panchkula, haryana
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। सरकार ने उनके लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। दरअसल, सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले 50 श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को श्री माता मनसा देवी कांप्लेक्स में की। वह मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले 17 तीर्थ यात्रियों को सम्मानित भी किया और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि  कैलाश मानसरोवर तिब्बतियों से लेकर बौद्ध, जैन समेत कई धर्मों में पूजनीय स्थान माना जाता है। सीएम ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की तरह सिंधु-दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भी 10 हजार रुपये प्रति यात्री अनुदान राशि दी जा रही है।
विज्ञापन


श्री कैलाश मानसरोवर सेवा समिति के चेयरमैन एचसी गुप्ता ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अनुदान राशि शुरू करने का प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत सहमति देते हुए घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इस अनुदान राशि से शिव भक्तों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। इस बार श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हरियाणा से 59 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो अलग-अलग जत्थे में शामिल होकर यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कालका की विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंगला, पुलिस आयुक्त आरसी मिश्रा, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, श्री माता मनसा देवी मंदिर के सीईओ वीजी गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed