{"_id":"5ed08fa7f513ee191516e752","slug":"justice-sn-satyanarayan-takes-oath-as-punjab-haryana-high-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस एसएन सत्यनारायण बने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज, चीफ जस्टिस झा ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस एसएन सत्यनारायण बने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज, चीफ जस्टिस झा ने दिलाई शपथ
Fri, 29 May 2020 09:59 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 29 May 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
राष्ट्रपति की सिफारिश के पूरे तीन महीने बाद वीरवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन सत्यनारायण ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जज के पद की शपथ ले ली है। चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। कोविड-19 के चलते जस्टिस एसएन सत्यनारायण के शपथ ग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस के अलावा हाईकोर्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी के जज ही शामिल हुए।
शपथ ग्रहण भी हाईकोर्ट के पुराने कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित किया गया था। जस्टिस एसएन सत्यनारायण 9 जून 2008 को कर्नाटक हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त हुए थे। इस लिहाज से वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वरिष्ठता क्रम में सातवें स्थान पर होंगे। 15 जनवरी 1959 को कर्नाटक में जन्मे जस्टिस एसएन सत्यनारायण ने लॉ की डिग्री हासिल कर बैंगलोर हाईकोर्ट से वकालत शुरू की थी।
9 जून 2008 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया था। तब से वह कर्नाटक हाईकोर्ट में कार्यरत थे। फ़िलहाल हाईकोर्ट में 55 जज कार्यरत हैं। जस्टिस सत्य नारायण के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पदभार संभलाने के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या 56 हो गई है।