{"_id":"c0f300f5fe7cdfa00be70a3e69c8f891","slug":"justice-mohnta-will-new-high-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस मोहंता होंगे हाईकोर्ट के नए जज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस मोहंता होंगे हाईकोर्ट के नए जज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Jun 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस आशुतोष मोहंता का तबादला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ हो गया है। वह यहां 26 जून को पदभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
जस्टिस मोहंता के पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट आने से यहां जजों की संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी। वैसे यहां जजों की प्रस्तावित संख्या 68 है। उल्लेखनीय है कि जस्टिस मोहंता मूल रूप से हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 1976 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की थी और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में ही वकालत शुरू की। जुलाई 2001 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई।
विज्ञापन
अक्तूबर 2010 में उनका तबादला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में हो गया था और इस वक्त वह आंध्र प्रदेश तेलंगाना हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज हैं।