फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junk food can be healthy

अब किताब बताएगी, कैसे हेल्दी बने जंक फूड

Wed, 30 Oct 2013 10:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
Junk food can be healthy
जंक फूड आज बच्चों के लिए फेवरेट बन चुका है। हेल्थ विशेषज्ञ इससे दूर रहने की सलाह देते हैं। महिलाओं के लिए दुविधा हो जाती है कि वे अपने बच्चों को क्या खिलाएं।
विज्ञापन


पेशेवर आहार विशेषज्ञ जीती गांधी की किताब ऐसे सभी सवालों और उलझनों को दूर करती है। मंगलवार को लंच बॉक्स फिल्म की अभिनेत्री निमरत कौर ने जीती गांधी की पुस्तक सर्व्ड विद लव का अनावरण किया।
विज्ञापन


गांधी के मुताबिक यह पुस्तक ऐसी रेसिपी पेश करती हैं, जो घर में बनने वाले भोजन को ज्यादा स्वादिष्ट एवं पोषक बनाने में मदद करेंगी।

जीती गांधी के अनुसार यदि जंक फूड पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाए तो उसे खाने की इच्छा और बढ़ जाती है। इसी बात से प्रेरित होकर कुछ ऐसी रेसिपियां विकसित कीं, जो स्वास्थ्यप्रद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुस्तक में ऐसी कई टिप्स हैं, जो बच्चों के अभिभावकों के लिए तो फायदेमंद होंगे। इससे आप पिज्जा, पास्ता और मीठे व्यंजन भी स्वादिष्ट बना सकेंगे।

कौन हैं जीती गांधी
जीती गांधी की उम्र 79 वर्ष है। वे एक पेशेवर आहार विशेषज्ञ और एक शेफ हैं। वे पुरस्कार विजेता पाककला की लेखिका हैं।  वे एक व्याख्याता, होटल व्यवसायी, प्रवक्ता और पायलट के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

उन्होंने पाक कला पर दो पुस्तकें लिखी हैं। इनमें एक करी लीव्स एंड क्यूमिन सीड्स को 2002 में फ्रांस में प्रतिष्ठित गॉरमेंड वर्ल्ड कुकबुक अवार्ड्स में बेस्ट एशियन कुसीन कुकबुक के रूप में सम्मानित किया गया। अब वे चंडीगढ़ में विवेक 90.4 एफएम कम्यूनिटी रेडियो पर गुड फूड, गुड हेल्थ विद जीती गांधी की मेजबानी कर रही हैं।

अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो पंजाबी फिल्म करुंगी
निमरत कौर ने बताया कि उन्हें पंजाबी बहुत अच्छी आती है। यदि उन्हें पंजाबी फिल्म की अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो वे यहां पर काम करना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बहुत पसंद है।


सौभाग्य से उनकी पहली फिल्म लंच बाक्स थी। अब यह फिल्म दूसरे 45 देशों में लांच करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि लंच बाक्स ऐसी चीज जो दो दिलों को एक साथ जोड़ती है। लंच बाक्स में कुछ ऐसा ही दिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed