फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judge's daughter car hits young man in Panchkula

बाइक सवार को टक्कर मारकर युवतियों ने दिखाई हेकड़ी, बोलीं- जानते नहीं हम जज की बेटी हैं

Tue, 18 Sep 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Judge's daughter car hits young man in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-11 के लाइट प्वाइंट पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे के बाद क्रेटा कार सवार तीन युवतियों ने बीच सड़क जमकर बवाल काटा। पहले तो उन्होंने अपनी कार से बाइक सवार एक सरकारी कर्मचारी को टक्कर मार दी। इसके बाद जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो युवतियों ने रौब गालिब करते हुए कहा कि ‘तुम हमें जानते नहीं, हम जज की बेटी हैं, जो करना है कर लो। हम किसी से नहीं डरतीं।’ 
विज्ञापन


इतना सुनते ही पुलिस वालों के भी हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने कार्रवाई के नाम पर केवल गाड़ी का नंबर नोट कर अपने पैर पीछे खींच लिए। पीड़ित ने इस मामले में सेक्टर-10 चौकी में लिखित शिकायत देकर कार सवार युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बलविंदर ने बताया कि वह सेक्टर-15 में रहते हैं और सेक्टर-19 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह ऑफिस के काम से अमरटेक्स चौक की तरफ आए थे। 
विज्ञापन


काम पूरा करने के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे के करीब अपने ऑफिस लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-11 स्थित अनुपम स्वीट के सामने की लाइटों पर पहुंचे तो रेड लाइट होने की वजह से रुक गए। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। वहां रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों ने दौड़कर उन्हें उठाया और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी। बलविंदर ने बताया कि घटना के बाद कार सवार तीन युवतियों ने माफी मांगने के बजाय उन्हें ही उलटा धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनकी इस हरकत को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया। वहीं, जब पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और गाड़ी के कागज मांगे तो युवतियां पुलिसकर्मियों से बोलीं ‘आपको पता नहीं हम जज की बेटी हैं। हम किसी से नहीं डरतीं, जो करना है कर लो।’ बलविंदर का आरोप है कि इतना सुनते ही पुलिस वालों ने अपने पैर पीछे खींच लिए। उन्होंने कार्रवाई के नाम पर महज गाड़ी का नंबर ही नोट किया और लड़कियों को छोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के कागज तक को चेक करना मुनासिब नहीं समझा। 

शिकायत लेकर बोले, कार्रवाई करेंगे
पीड़ित बलविंदर ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-10 चौकी में शिकायत देकर आरोपी कार सवार युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज ने शिकायत लेने के बाद उन्हें आश्वासन दिया है कि वह कार्रवाई करेंगे। पहले युवतियों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया जाएगा। बलविंदर ने बताया कि यदि उन्होंने माफी मांग ली तो केस दर्ज नहीं होगा। यदि वह गलती नहीं मानेंगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

वीआईपी नंबर की गाड़ी में थीं युवतियां
बलविंदर ने बताया कि तीनों युवतियों ने जिस कार से उन्हें टक्कर मारी, वह वीआईपी नंबर की कार थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी का नंबर यूपी का था। इसे पेट्रोलिंग पुलिस टीम के जवानों ने अपनी डायरी में नोट कर लिया है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर पक्षपात का आरोप लगाया है। 


प्रत्यक्षदर्शी बोले-नशे में थी तीनों युवतियां
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस वालों को जज की बेटी होने का धमकी देकर मौके से निकलने वाली तीनों युवतियां नशे में थीं। क्योंकि वह जिसे देखतीं उन्हें ही उलटा-सीधा बोलना शुरू कर देती थीं। उनकी बातों से ऐसा लग रहा था, जैसे उन्होंने किसी चीज का नशा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed