फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab election 2022: JP Nadda will address rally in Rajpura on Saturday

पंजाब चुनाव: कैप्टन के गढ़ में कल गरजेंगे जेपी नड्डा, उससे पहले भाजपा प्रत्याशी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

Fri, 11 Feb 2022 08:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 08:02 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला के राजपुरा में शनिवार को जेपी नड्डा रैली करेंगे। भाजपा इस बार पंजाब में कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
Punjab election 2022: JP Nadda will address rally in Rajpura on Saturday
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल

विस्तार

शनिवार को राजपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजपुरा की पुरानी अनाज मंडी में यह रैली होगी। पटियाला प्रभारी व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को मंडी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। डॉ. शर्मा ने रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया। 

विज्ञापन


डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार को बनते देख कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में अभी से बौखलाहट शुरू हो गई है। यही वजह है कि कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतर आई है और आप झूठ का सहारा ले रही है लेकिन पंजाब की जनता इन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। यह रैली पंजाब भाजपा में नई जान फूंक देगी।
विज्ञापन


जगदीश जगा को वाई श्रेणी की सुरक्षा
राजपुरा से भाजपा उम्मीदवार व लोक भलाई ट्रस्ट के प्रधान जगदीश जगा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। अब उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टीम हमेशा मौजूद रहेगी। जगदीश जगा की ये सुरक्षा राजपुरा हॉट सीट होने के कारण और उनकी जान को खतरा देखते हुए बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत उनके साथ 11 जवान और 2 पीएसओ रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नामांकन भरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जगा की सुरक्षा बढ़ाई थी। कैप्टन की रैली के दौरान ही उन्हें यह सुरक्षा मिली है। बताया जा रहा है कि राजपुरा हॉट सीट होने के कारण जगदीश जगा को जान का खतरा है जिस वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed