{"_id":"5d6ced0e8ebc3e016d62f943","slug":"jp-atray-cricket-tournament-hpca-defeated-utca-in-first-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले ही मैच में हारा यूटीसीए, एचपीसीए ने 8 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले ही मैच में हारा यूटीसीए, एचपीसीए ने 8 विकेट से हराया
Mon, 02 Sep 2019 03:51 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 02 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले यूटीसीए की टीम ने अपने पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत की, लेकिन पहला ही मुकाबला नहीं जीत पाई। जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रविवार को क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में यूटीसीए और एचपीसीए के बीच खेला गया। इसमें एचपीसीए ने यूटीसीए को 8 विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। इस मैच का उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूटीसीए ने निर्धारित 50 ओवर में 242 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर मनन वोहरा 6 रन और शिवम भांवरी 24 रन पर चलते बने। उदय कौल शून्य पर आउट होकर पैवेलियन लौटे। विपुल शर्मा ने 88 रन की पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। प्रीत कमल ने तेजी से खेलते हुए 56 गेदों पर 55 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके और एक चौका शमिल रहा। गुरकीरत सिंह ने 22 रन बनाए।
गेंदबाजी में पंकज जैसवाल ने 10 ओवर में 75 रन देकर 3 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपीसीए की टीम ने 42.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम की ओर से प्रियांशु ने 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। अमित कुमार ने नाबाद 87 रन बनाए। इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, निखिल ने 80 नाबाद रन बनाए। इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। गेंदबाजी में यूटीसीए की ओर से मनदीप सिंह ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर एक विकेट लिया।