फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   join summer camp to learn how to play volleyball, fantastic career option

हाइट अच्छी है तो सीखिए बाजुओं की ताकत का खेल और कैरियर बनाइए

Thu, 25 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
join summer camp to learn how to play volleyball, fantastic career option
वॉलीबॉल
फिटनेस, स्पीड, बाजुओं में ताकत है और अच्छी हाइट रखते हैं तो इस खेल को सीख पर युवा कैरियर के रूप में देश विदेश में नाम कमा सकते हैं। ट्राइसिटी में ऐसे कई खिलाड़ी है, जिन्होंने इस खेल के बलबूते पर देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। युवा खिलाड़ियों के लिए इस खेल को करियर के रुप में चुन सकते हैं। खेल विशेषज्ञों के अनुसार वॉलीबाल में अच्छी लंबाई वाले खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर
सिटी ब्यूटीफल में वॉलीबाल के लिए सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। इनमें सेक्टर 7, 42 और 46 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने हुए वॉलीबाल कोर्ट प्रमुख हैं। इसके साथ ही शहर के कई स्कूलों में भी वॉलीबाल खेलने के लिए अच्छे इंतजाम किए गए है। जहां पर रोजाना कई युवा, घंटों तक अभ्यास में जुटे हुए दिखाई देते है।
विज्ञापन


दो तरह के कोर्ट  
वॉलीबाल में सिड़र और रेतीले दो तरह के कोर्ट शहर में बने हुए है। यह कोर्ट 18 गुणा 9 के होते हैं।

खेलने के रुल्स
हर टीम में 12 खिलाड़ी होते है। मैच के दौरान दोनों और से 6-6 खिलाड़ी ही खेलते है। मैच बेस्ट ऑफ पांच राउंड होते हैं। अधिक राउंड जीतने वाली टीम विजेता बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलने की फीस
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस खेल में नॉन स्टूडेंट को सालभर के 600 रुपये स्टूडेंट के लिए 300 रुपये की फीस रखी गई है। वहीं स्कूलों में इसे निशुल्क सिखाया जाता है।

इस खेल को खेलने के लिए लंबाई के  साथ बाजुओं में पावर भी होनी चाहिए। इसी के बदौलत खिलाड़ी आगे बढ़ता है।
- डॉ. सुरेश, वॉलीबाल कोच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed