फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job vacancy for government teachers, apply now

शिक्षकों के लिए बंपर वैकेंसी, करें आवेदन

Sun, 09 Nov 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Nov 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
Job vacancy for government teachers, apply now

शिक्षा विभाग ने एनटीटी, जेबीटी के बाद अब टीजीटी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग ने टीजीटी स्तर पर विभिन्न विषयों के 548 पद भरने का फैसला लिया है। पहली बार विभाग में कुल 1140 शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स) के 12 विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अनिवार्य योग्यता संबंधित विषय में ग्रेजुएशन में कम-से-कम 50 फीसदी अंक और सीटीईटी क्लीयर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन विषयों पर इतने हैं खाली पद

नॉन मेडिकल-61, मेडिकल-54, सोशल स्टडी-112, गणित-27, म्यूजिक-03, फाइन आर्ट्स-82, अंग्रेजी-46, हिंदी-49, पंजाब-47, संस्कृत-19, डीपीई-46, होमसाइंस-02

दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

Job vacancy for government teachers, apply now

- 10 नवंबर से दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन।
- जनरल कैटेगरी की फीस 500 और एससी की 250 रुपये।
- पांच दिसंबर दोपहर दो बजे तक जमा होगी फीस।
- 11 दिसंबर को फीस कंफरमेशन की लिस्ट जारी होगी।
- आवेदन के लिए वेबसाइट http://recruitment-portal.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- 15 दिसंबर को लिखित परीक्षा का शेड्यूल वेबसाइट पर जारी होगा।
- मेरिट लिस्ट में एक समान अंक होने पर उम्र में बड़े अभ्यर्ती को वरीयता दी जाएगी।

अन्य जरूरी बातें
-टीचिंग अनुभव प्रमाण-पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर होने पर ही मान्य।
- सीटीईटी पास अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन।
-सिर्फ चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट, कॉन्ट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों को उम्र में छूट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed