फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job vacancy for Assistant Professor, apply online

शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, करें आवेदन

Sun, 31 Aug 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Aug 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Job vacancy for Assistant Professor, apply online

सहायक प्रोफेसर के 160 पदों के लिए आवेदन

विज्ञापन

हरियाणा स्कूल अध्यापक चयन बोर्ड ने प्रदेश में सहायक प्रोफेसर पदों के 160 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन आनलाइन 28 सितंबर शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं और फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर शाम चार बजे तक है।

डाइट, बाइट, गेटिस और एससीईआरटी के लिए सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी के 19, हिंदी के 19, गणित के 19, रसायन के सात, भौतिकी के सात, जूलॉजी के तीन, बॉटनी के चार, इतिहास के पांच, भूगोल के पांच, राजनीति शास्त्र के छह, अर्थ शास्त्र के पांच, कला शिक्षा के 20, शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा के 19, खेल के 14, संस्कृत, पंजाबी व उर्दू के एक-एक, दर्शन शास्त्र (फिलॉस्फी) के दो, मनोविज्ञान के दो और समाज शास्त्र के एक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। इससे पहले विभाग ने पीजीटी अध्यापकों के 7036 पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगें हैं।

पीजीटी अध्यापकों के भी मांगे हैं आवेदन

Job vacancy for Assistant Professor, apply online
हरियाणा स्कूल अध्यापक चयन बोर्ड ने पीजीटी अध्यापकों के 7036 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कि ए हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन 26 सितंबर तक किए जा सकते हैं और फीस 30 सितंबर तक कराई जा सकती है।

उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए तथा समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार आयु में छूट होगी।

इन विषयों के लिए इतनी है वैकेंसी
गणित-1283, रसायन-424, भौतिकी-642, जीव विज्ञान-52, भूगौल-229, मनोविज्ञान-40, समाज शास्त्र-133, गृह विज्ञान-187, पंजाबी-117, संस्कृत-398, उर्दू-06, अंग्रेजी-442, हिंदी-281, राजनीतिक विज्ञान-413, अर्थशास्त्र-336, कॉमर्स-220, इतिहास-371, कंप्यूटर साइंस-446, संगीत-85, फाइन आर्ट्स-715, राजनीतिक विज्ञान-413, अर्थशास्त्र-336, कॉमर्स-220, इतिहास-371, कंप्यूटर साइंस-446, संगीत-85, फाइन आर्ट्स-715

मेवात जिले के लिए अलग से पद

Job vacancy for Assistant Professor, apply online

मेवात जिला के लिए पीजीटी अध्यापकों के विभिन्न विषयों के पदों में गणित के 53, रसायन के 27, भौतिकी के 20, जीव विज्ञान के 7, भूगौल के 10, मनोविज्ञान के 3 पद खाली हैं।

वहीं समाजशास्त्र के 3, गृह विज्ञान के 5, पंजाबी का एक, संस्कृत के 7, उर्दू के 16, अंग्रेजी के 11, हिन्दी के 3, राजनीतिक विज्ञान के 12, अर्थशास्त्र के 5, कामर्स के 4, इतिहास के 4, कम्प्यूटर साइंस के 5, संगीत के 3 और फाइन आर्टस  के 17 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed