फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job Placement of UIEET Students

यूआईईटी, पीयू के 265 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

Sun, 12 Jan 2014 04:25 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jan 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
Job Placement of UIEET Students
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के 265 विद्यार्थियों को देश की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट मिल गई है।
विज्ञापन


यूआईईटी में प्लेसमेंट के लिए अब तक 32 कंपनियां आ चुकी हैं और आने वाले दिनों में कई और कंपनियों के आने की उम्मीद है।

इंफोसिस ने यूआईईटी के 90 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दी है जबकि एरीसेंट कंपनी ने 40 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दी है। इनके अलावा इंफोगेन ने दस और जेडएस एसोसिएट्स ने पांच छात्रों को प्लेसमेंट दी है।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने छात्रों को औसतन 3 से 5 लाख का पैकेज ऑफर किया है। यूआईईटी के 376 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराई थी। यूआईईटी की निदेशक डॉ.रेणु विग ने कहा कि इस साल छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआईईटी के पूर्व छात्र नामी कंपनियों में काम कर रहे हैं और वह प्लेसमेंट में मदद करते हैं। यूआईईटी के कुछ छात्र जहां प्लेसमेंट के बाद नौकरी ज्वाइन कर लेते हैं वहीं कई देश के सर्वोच्च मैनेजमेंट संस्थानों से एमबीए करते हैं।

यूआईईटी के पूर्व छात्रों ने स्कॉलरशिप भी शुरू की है। ध्यान रहे कि यूआईईटी के साथ साथ पीयू के डॉ.एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) के भी अधिकतर विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल गई है।


पीयू के बिजनेस स्कूल (यूबीएस) के में भी प्लेसमेंट के लिए आई 20 कंपनियों ने 72 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दी है। सबसे अधिक पैकेज ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से दिया गया है।

यूबीएस में अभी 15 और कंपनियों के कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने की उम्मीद है। यूबीएस के 140 विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed