फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job Options in Fire Department Chandigarh

फायर डिपार्टमेंट में नौकरी चाहिए तो खबर पढ़ें

Sun, 13 Jul 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Jul 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
Job Options in Fire Department Chandigarh

फायर डिपार्टमेंट में खाली पड़ी पोस्टों को जल्द ही भरा जाएगा। नगर निगम की फायर कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में 362 पोस्ट भरने का फैसला लिया गया। इस संबंध में अब निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा फायर फाइटर्स की इंश्योरेंस करवाने के संबंध में फैसला हुआ है। शुक्रवार को निगम की पुरानी फायर कमेटी की बैठक हुई। नई कमेटी को अभी तक प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


वहीं कमेटी ने पिछले साल फायर डिपार्टमेंट की खामियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिस पर दोबारा चर्चा नहीं हुई। अब यह रिपोर्ट भी इस महीने की निगम सदन की बैठक में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदी जाएगी 60 मीटर हाइड्रॉलिक प्लेटफार्म गाड़ी

Job Options in Fire Department Chandigarh

फायर डिपार्टमेंट में इस समय 2 हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म गाड़ियां हैं। बैठक में एक और 60 मीटर हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी खरीदने का फैसला लिया गया।

पहले भी इस संबंध में प्रस्ताव बनाया गया था लेकिन उसे प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली थी। अब निगम की बैठक में यह प्रस्ताव दोबारा लाया जाएगा और उसे फिर से प्रशासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

ये कहना है नगर निगम पार्षद का

Job Options in Fire Department Chandigarh

फायर डिपार्टमेंट में स्टाफ की काफी ज्यादा कमी है। इस कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। बैठक में 362 खाली पड़ी पोस्टों को भरने का फैसला लिया गया है। इसे मंजूरी के लिए निगम सदन में लाया जाएगा।
सुरिंदर बाहगा, मनोनीत पार्षद व सदस्य, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed