फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP appointed state president in Rajasthan, Gujarat and Uttarakhand

दूसरे राज्यों में दुष्यंत की पार्टी का प्रसार, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

Sun, 20 Dec 2020 02:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Dec 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
JJP appointed state president in Rajasthan, Gujarat and Uttarakhand
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

जननायक जनता पार्टी (जजपा) अब हरियाणा से बाहर विभिन्न राज्यों में पांव पसार रही है। इसी दिशा में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद जजपा ने अब राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इन राज्यों में जजपा अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ाएगी। संगठन विस्तार की इस कड़ी में जजपा ने 16 जिलों के युवा अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विर्मश के बाद ये नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन


पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने बताया कि पार्टी ने भिवानी में राजेश भारद्वाज, दादरी में रवींद्र, फरीदाबाद में संदीप कपासिया को ग्रामीण, नलिन हुड्डा को शहरी, फतेहाबाद में अजय संधू, जींद में बिट्टू नैन, कैथल में जगतार माजरी, कुरुक्षेत्र में जसविंद्र खैरा, महेंद्रगढ़ में सम्राट यादव, नूंह में वसीम अहमद, पलवल में बृजेश चौहान, पानीपत में जयदेव नौल्था को ग्रामीण और टिपू पोड़िया को शहरी, सिरसा में अजब ओला, यमुनानगर में रॉकी सांगवान को शहरी, जबकि रवि चौधरी को ग्रामीण युवा जिला प्रधान बनाया है। रवींद्र सांगवान ने बताया कि जिन जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव हैं, वहां युवा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन नेताओं को बनाया प्रदेशाध्यक्ष
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि पूर्व विधायक जीतराम डूडी को राजस्थान की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा के गांव चौटाला में जन्मे जीतराम चौधरी की राजस्थान में अच्छी राजनीतिक पकड़ है। इसी तरह गुजरात में बच्चन सिंह झंडू सिंह गुर्जर को जजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया हैं।

 

उधर, उत्तराखंड में युवराज सिंह जजपा के प्रदेशाध्यक्ष होंगे, वे किसान जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले जजपा ने ओमप्रकाश सहरावत को दिल्ली का प्रदेशाध्यक्ष और आगरा निवासी चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed