जेटली को कहीं भारी न पड़ जाए अमृतसर में घर खरीदना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह जेटली के घर खरीदने के मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। इसके साथ ही मांग करेंगे कि घर खरीद की रकम को जेटली के चुनाव खर्च में जोड़ा जाए। जलियांवाला बाग में रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कैप्टन ने कहा कि जेटली ने एक करोड़ का यह यह घर महज चुनावी उद्देश्य पूरा करने की खातिर खरीदा है।
कैप्टन ने बताया जेटली की एक सियासी चाल
कैप्टन ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए घर नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतना जरूरी है। जेटली की मंशा पर सवाल उठाते हुए कैप्टन ने कहा कि इससे पहले उन्हें यहां घर खरीदने का ख्याल क्यों नहीं आया।
कैप्टन ने इसे जेटली की एक सियासी चाल करार दिया। कैप्टन ने जेटली की संपत्ति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 2006 में गुजरात से राज्यसभा सदस्य बनने के लिए दाखिल नामांकन पत्र में जेटली ने अपनी जायदाद 26 करोड़ रुपये बताई थी जो 2012 में बढ़कर 158 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने कहा कि 2009 में जेटली ने वकालत छोड़ दी थी। इसके बाद राज्यसभा में नेता विपक्ष का वेतन ही आय का एकमात्र साधन था। फिर संपत्ति में इतनी बढ़ोतरी कैसे हो गई।
जेटली के घर खरीदने पर कैप्टन ने ली चुटकी
कैप्टन ने घर खरीदने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जेटली 14 साल से गुजरात से सांसद हैं, पर कभी घर खरीदने की नहीं सूझी। चुनाव के समय यहां घर खरीद लिया। जेटली न तो गुजरात के प्रति ईमानदार रहे, न ही पंजाब के प्रति होंगे। कैप्टन ने कहा कि जेटली को अमृतसर में रहने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव के बाद घर किराए पर देना हो तो दे सकते हैं, क्योंकि मुझे यहां घर की जरूरत होगी।
मजीठिया पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को आगाह किया
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को आगाह किया कि वह बिक्रम सिंह मजीठिया को शह न दें, क्योंकि मजीठिया सियासत का अपराधीकरण कर पंजाब को जंगलराज की तरफ धकेल रहे हैं।
कैप्टन ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मजीठा में की धक्केशाही के लिए मजीठिया को कानून के दायरे में लाया जाए। सुखबीर केबयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन ने कहा कि किसी को कानून के दायरे में लाना बदला नहीं है, बल्कि अपने सियासी विरोधियों को डराना-धमकाना बदला है। मजीठिया यही कर रहे हैं, जिसकेलिए उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा।
जेटली का पलटवार, 15 अप्रैल को गृहप्रवेश
कैप्टन के सवाल पर पलटवार करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि यह घर मैंने कैप्टन की सलाह पर ही खरीदा है। अब कैप्टन को मेरी सलाह भी माननी होगी। जेटली ने कहा कि संभावना है कि वे कहीं सीमा पार पाकिस्तान जाकर घर न खरीद लें। मेरी सलाह है कि कैप्टन अमृतसर में ही रिहाइश बनाएं। जेटली ने कहा कि हां, मैंने अमृतसर में घर खरीद लिया है। हर उम्मीदवार का एक घर उसके निर्वाचित क्षेत्र में होता है और दूसरा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में। वह 15 अप्रैल को नए घर में प्रवेश करेंगे।