फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT written exam: 74 times more candidates reached for 158 posts

जेबीटी लिखित परीक्षा : 158 पदों के लिए 74 गुना अधिक पहुंचे अभ्यर्थी

Sun, 11 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
JBT written exam: 74 times more candidates reached for 158 posts
सेक्टर-25 के गवर्नमेंट हाई स्कूल में जेबीटी टीचरों की भर्ती के लिए परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। जेबीटी भर्ती के लिए शनिवार को 158 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 74 गुना अधिक अभ्यर्थी पहुंचे। शिक्षा विभाग के अनुसार लगभग 11 हजार 800 अभ्यर्थियों ने जेबीटी परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर स्वतंत्र जांच के लिए नौ पीसीएस, एचपीएस स्तर के अधिकारी और 180 महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर नकल संबंधी या अन्य किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए अधिकांश अभ्यर्थी हरियाणा से आए थे। दूर से आने के कारण अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। साढ़े आठ बजे के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई और सवा 10 बजे गेट बंद कर लिए गए। उम्मीदवारों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले जांच भी की गई। जेबीटी परीक्षा की उत्तरकुंजी 12 दिसंबर को अपलोड की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 14 दिसबंर दोपहर 2 बजे तक अपने ऑब्जेक्शन भेज सकते हैं। जेबीटी शिक्षकों की तनख्वाह महीने की 29,200 रुपये होगी। जेबीटी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही डीएलएड परीक्षा भी पास की होनी चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र शिक्षा विभाग की ओर से मुहैया करवाए गए थे। वहीं परीक्षा मैटिरियल, स्टाफ और परीक्षा में संलिप्त स्टाफ को दिशानिर्देश परीक्षा एजेंसी की तरफ से दिए गए थे। बीईएल की ओर से परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। हर परीक्षा केंद्र पर ऑर्ब्जवर और सुपरवाइजर लगाए गए थे। जेबीटी परीक्षा के लिए 20 हजार 630 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से 57.52 प्रतिशत उम्मीदवार ही उपस्थित रहे। जेबीटी परीक्षा शनिवार को 36 सरकारी स्कूलों में बनाए गए 54 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान अधिकांश उम्मीदवार हरियाणा से आए थे। शिक्षा विभाग की ओर से यह भर्ती कांट्रैक्ट पर निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed