{"_id":"58fb97cf4f1c1b08088b458f","slug":"jbt-teachers-will-get-appointment-letter-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी पर सरकार को कोर्ट के आर्डर का इंतजार, मिलते ही 24 मिलेगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी पर सरकार को कोर्ट के आर्डर का इंतजार, मिलते ही 24 मिलेगा नियुक्ति पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति पर रोक हटाने संबंधी ऑर्डर जैसे ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राज्य सरकार को मिलेंगे, उसके 24 घंटे के अंदर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को सीएम आवास पर (हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा सही ढंग से पैरवी करके नियुक्ति पर लगी रोक हटवाने पर) उनका आभार व्यक्त करने आए हजारों चयनित जेबीटी अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इन अध्यापकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार आज भी अपने वायदे पर कायम है। कोर्ट के ऑर्डर मिलते होते ही 24 घंटे के अंदर ज्वाइनिंग करवा देंगे, चाहे डीईओ ऑफिस में ज्वाइनिंग करवानी पड़े। उन्होंने कहा कि उनके मन में कभी ये ख्याल नहीं आया कि इन जेबीटी अध्यापकों का पिछली सरकार के कार्यकाल में चयन हुआ था और ज्वाइन नहीं करवाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोग हमारे बेटे-बेटियां हैं। उन्होंने अपने बचपन के दिनों के समय एक प्राइमरी अध्यापक द्वारा उनको प्रेरित किए गए संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वे भी जीवन में प्रेरणा लेकर चलें और समाज की भलाई करें। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि अब उन्हें सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का ऐसा माहौल बनाना है कि प्रदेश के लोगों में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की होड़ लगे।

जेबीटी अध्यापकों के प्रति सकारात्मक रुख
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल के बच्चे कोरी स्लेट के समान होते हैं। ऐसे में अध्यापकों की जिम्मेवारी उन्हें संस्कारित और शिक्षित करने की होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों के साथ मिलकर एक योजना बनाई है ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। इस मौके पर हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हमेशा से चयनित जेबीटी अध्यापकों के प्रति सकारात्मक रुख रहा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
चयनित जेबीटी अध्यापकों की ओर से पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ज्योति भाटिया व अन्य अध्यापकों ने हाईकोर्ट में उनकी सही ढंग से पैरवी कर नियुक्ति पर लगी रोक हटवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे नियुक्ति लेने के बाद स्कूलों में बच्चों को मनोयोग से पढ़ाएंगे और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करेंगे।