फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT inter-district transfer canceled by Haryana School Education Department

जेबीटी के अंतर जिला तबादले रद्द, ट्रांसफर से पहले बीईओ-प्रिंसिपल के होंगे प्रमोशन

Thu, 13 Jun 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
JBT inter-district transfer canceled by Haryana School Education Department
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने जेबीटी टीचर्स के अंतर जिला तबादले रद्द कर दिए हैं। अप्रैल में जारी तबादला सूची अब नए सिरे से जारी होगी। नए सिरे से होने वाले अंतर जिला तबादलों में मेवात के शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


अप्रैल में हुए तबादलों में इन्हें शामिल नहीं किया गया था। इसके साथ ही वर्ष  2011 और 2017 में भर्ती जेबीटी टीचर्स को मैरिट के आधार पर दोबारा से जिले अलॉट किए जाएंगे। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने ये बातें हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में कहीं। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान हरिओम राठी के नेतृत्व में पीके दास से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रवक्ता विनोद रोहिल्ला ने बताया कि जेबीटी के विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान दास ने कहा कि एनीव्हेयर के तहत जिन अध्यापकों के तबादले दूरदराज कर दिए गए थे, उन्हें जल्दी शुरू होने वाली स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग लेने का विशेष अवसर दिया जाएगा। इन शिक्षकों के लिए 3 साल की अनिवार्य सेवा की शर्त को हटा लिया गया है। अंतर जिला तबादलों में सभी जेबीटी के साथ न्याय होगा। 

तबादलों से पहले होंगे बीईओ-प्रिंसिपल के प्रमोशन

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग में तबादला प्रक्रिया शुरू होने से पहले लेक्चरर ने अपनी मांगें पूरी कराने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान दयानंद दलाल व प्रदेश संरक्षक बीर सिंह राणा के नेतृत्व में ट्रांसफर संबंधित समस्याओं व अन्य मांगों को पूरा कराने को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास मिला।

दो घंटे चली बैठक के दौरान अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे। बैठक में अनेक मुद्दों पर सहमति बनी है। 

पीके दास ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जनरल ट्रांसफर ड्राइव से पहले बीईओ व प्रिंसिपल प्रमोशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिन प्राध्यापकों ने अगस्त 2016 व दिसंबर 2016 के ट्रांसफर ड्राइव में भाग लिया था, उनको इस बार भी मौका मिलेगा। एमआईएस पर जिन प्राध्यापकों के समक्ष जोन संबंधित समस्याएं आ रही हैं, ट्रांसफर से पहले उन्हें दूर करेंगे। कहीं भी तबादला किए गए प्राध्यापक और प्रिंसिपल को भी तबादलों में मौका मिलेगा। 

वोकेशनल टीचर्स को भी ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जाएगा। नॉन बीएड प्राध्यापकों के लिए दूरवर्ती शिक्षा के जरिए बीएड कराने की प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। जल्दी ही नॉन-एचटेट, नॉन-बीएड का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। प्राध्यापक पदनाम और प्रमोशन रेशो बहुत जल्दी तय करने की प्रक्रिया चल रही है। एनुअल परफारमेंस अप्रेजल रिपोर्ट में रिजल्ट से संबंधित प्रावधान हटा लिया गया था, उसे दोबारा शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed