फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT committed suicide in village Mangali Surtian of Hisar

Hisar: ब्लैकमेलिंग से परेशान जेबीटी ने जहर पीकर दी जान, साले की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

पुलिस को दिए गए बयान में सदलपुर निवासी 33 वर्षीय विकास ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 2004 में उसकी बहन कविता की शादी मंगाली सुरतियां के रहने वाले राजेंद्र के साथ हुई थी। राजेंद्र जेबीटी के पद पर हरिकोट गांव में लगा हुआ था। उस दौरान उसकी जान पहचान हरिकोट निवासी विनोद और सतपाल के साथ हुई थी।  

विज्ञापन
JBT committed suicide in village Mangali Surtian of Hisar
suicide - फोटो : istock

विस्तार

हिसार के गांव मंगाली सूरतियां के रहने वाले जेबीटी राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, छह लोग उसे 20 लाख रुपये देने के लिए परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के साले सदलपुर निवासी विकास की शिकायत पर छह लोगों विनोद, सतपाल, साहिल, विक्की, रामकिसन और विरेंद्र उर्फ काला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी का केस दर्ज था 
पुलिस को दिए गए बयान में सदलपुर निवासी 33 वर्षीय विकास ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 2004 में उसकी बहन कविता की शादी मंगाली सुरतियां के रहने वाले राजेंद्र के साथ हुई थी। राजेंद्र जेबीटी के पद पर हरिकोट गांव में लगा हुआ था। उस दौरान उसकी जान पहचान हरिकोट निवासी विनोद और सतपाल के साथ हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद विनोद और सतपाल ने जीजा को गांव रोहनात में फसल बीमा करवाने के बारे में कहा। उसके बाद जीजा ने अपने साथ लगे टीचर देवेंद्र को सतपाल व विनोद से मिलवाया। विनोद और सतपाल ने किसानों के फर्जी कागजात तैयार करके फसल बीमा करवा कर रकम किसानों को देने के बजाय अपने पास रख ली। उसके बाद किसानों ने थाना बवानी खेड़ा में राजेंद्र और अन्य के खिलाफ 26 अप्रैल 2023 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 

20 लाख रुपये मांग रहे थे
थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशाल नामक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान विशाल ने सतपाल, विनोद और राजेंद्र का नाम बताया था। विकास ने बताया कि जीजा ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत करवा ली। पुलिस ने 23 जनवरी को सतपाल, विनोद और मंगल को गिरफ्तार किया था। पिछले कई दिनों ने सतपाल और विनोद के कहने पर उनका भतीजा साहिल, विक्की के अलावा हरिकोट निवासी रामकिशन, विरेंद्र उर्फ काला 20 लाख रुपये मांग रहे थे। किसी बात को लेकर राजेंद्र परेशान चल रहा था और परेशानी के चलते शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक के साले विकास की शिकायत पर  6 लोगों  के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे है।  - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed